भारत आकर बिग बैश मैच खेलना चाहता है ऑस्ट्रेलिया, BCCI ने भी दी मंजूरी- इस शहर को चुना

इस संबंध में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और BCCI के अधिकारियों ने सोमवार को CSK vs SRH मैच के दौरान चर्चा की है. खबरों के मुताबिक, BCCI ने CA को यहां खेलने की मंजूरी दे दी है.

Written by: Arun Kumar
Updated: May 19, 2026, 11:26 AM IST

इस साल के आखिर में शुरू होने वाली ऑस्ट्रेलियाई टी20 लीग बिग बैश लीग (BBL 2026-27) का उद्घाटन मैच भारत के नजरिए से भी खास होने वाला है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) का प्लान है कि वह इस सीजन का अपना पहला मैच भारत में चेन्नई की धरती पर खेले. इसके लिए CA के कई अधिकारी सोमवार को चेपॉक स्टेडियम यानी एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल का चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का मैच देखने पहुंचे हुए थे. कई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने CA को इस मैच के आयोजन की हरी झंडी दे ही है. हालांकि अभी सब कुछ तय नहीं हुआ है. इसके लिए सरकार की मंजूरी भी लेनी होगी.

तमिलनाडु क्रिकेट असोसिएशन (TNCA) भी इस मैच के आयोजन को लेकर उत्साहित है लेकिन अभी कई चीजों पर विचार जारी है और इसके बाद ही कोई आधिकारिक ऐलान किया जाएगा. इस संबंध में सोमवार को खेले गए आईपीएल मैच के दौरान यहां CA के अधिकारियों के अलावा BCCI के अध्यक्ष मिथुन मन्हास भी मौजूद थे. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट बताती है कि है BBL की कई टीमें भारत में आकर मैच खेलने की इच्छुक हैं. इनमें सिडनी थंडर, मेलबर्न स्टार्स और मेलबर्न रेनेगेड्स का नाम भी शामिल है.

यह भी पढ़ें: भारत आकर बिग बैश मैच खेलना चाहता है ऑस्ट्रेलिया, BCCI ने भी दी मंजूरी- इस शहर को चुना

बिग बैश लीग का आने वाला सीजन दिसंबर में शुरू होगा. हालांकि खेल के जानकारों को इस दौरान चेन्नई में मैच आयोजन करने की एक बात समझ नहीं आ रही है. उनका मानना है कि इस दौरान शहर का मौसम थोड़ा समस्या वाला हो सकता है क्योंकि यह मौसम यहां बारिश वाला होता है.

यह भी पढ़ें: CSK vs SRH: संजू सैमसन का स्टंप देख क्यों गुस्सा खा गए हेनरिक क्लासेन, दोनों में बहस का वीडियो वायरल

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के किसी भी शहर से चेन्नई के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की सुविधा नहीं है, जबकि मेलबर्न से दिल्ली और सिडनी से बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट्स की सुविधा उपलब्ध है. हालांकि इस यात्रा में 11 से 12 घंटों का समय लगता है. ऐसे में अगर BBL का यहां एक ही मैच आयोजित भी होता है तो भी BBL को यहां अपने खिलाड़ियों को थकान से उबारने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलना होगा. इसके अलावा जब वे स्वदेश लौटेंगे तो भी वहां ऐसा ही करना होगा.

बता दें बिग बैश लीग में खेलने के लिए भारत के रविचंद्रन अश्विन पिछले साल जुड़े थे, उन्होंने सिडनी थंडर की टीम के साथ करार किया था. लेकिन सीजन की शुरुआत से पहले उन्हें घुटने में चोट लग गई और वह इस लीग में बगैर खेले ही बाहर हो गए. अगर अश्विन इस लीग में हिस्सा लेते वह इस लीग में खेलने वाले वह पहले भारतीय क्रिकेटर हो सकते थे.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.