विराट का वीडियो Viral, बताया खाने में क्या-क्या चीजें हैं पसंद, जानिये 'चीट डे' पर क्या करना चाहते हैं किंग कोहली

Virat Kohli reveals things he would eat on his dream cheat day: 36 साल के किंग कोहली की फिटनेस को देखकर लगता है कि वह अभी भी 20 से 25 साल के युवा खिलाड़ी हैं. मैदान के अंदर कोहली की इस फिटनेस का राज उनका डाइट है.

Published date india.com Updated: March 17, 2025 9:57 AM IST
विराट का वीडियो Viral, बताया खाने में क्या-क्या चीजें हैं पसंद, जानिये 'चीट डे' पर क्या करना चाहते हैं किंग कोहली
Virat Kohli Reveals His Favourite Cheat Diet

नई दिल्ली: भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फिटनेस युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत मानी जाती है. 36 साल के किंग कोहली की फिटनेस को देखकर लगता है कि वह अभी भी 20 से 25 साल के युवा खिलाड़ी हैं. मैदान के अंदर कोहली की इस फिटनेस का राज उनका डाइट है. कोहली ने इसके लिए अपनी खाने की आदतों में काफी बदलाव किया है.

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री के साथ इंटाग्राम लाइव चैट सेशन में कोहली ने एक बार बताया कि अगर वह खुद को कुछ भी खाने के लिए एक दिन दें, तो वह क्या-क्या खाना पसंद करेंगे. कोहली का ये वीडियो पुराना है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

‘नतीजों से पता चलता है…’ भारत-पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी पर PM मोदी ने दिया मजेदार जवाब

लाइव चैट सेशन के दौरान सुनील छेत्री ने जब विराट कोहली से पूछा कि अगर आपको बिना किसी मानसिक या शारीरिक तनाव के खाने के लिए एक दिन दिया जाता है, तो आप या खाएंगे? तो इसपर विराट ने अपने पूरे दिन का प्लान बता दिया. स्टार बल्लेबाज ने उन सभी फूड के बारे में बताया, जोकि वह खाना पसंद करेंगे.

मॉर्निंग में छोले भठूरे के साथ सदर बाजार की लस्सी

विराट कोहली ने कहा, ”मैं सुबह जल्दी उठ जाऊंगा क्योंकि मेरे अंदर एक बड़ा फूडी छिपा आ है. मैं उनसे बाहर नहीं आने देता हूं. तो सबसे पहले मैं मारी बिस्किट लूंगा, फिर उसके बाद दूध के ऊपर से मलाई निकालूंगा और 20 बिस्टिक के साथ एक सैंडविच बनाऊंगा. फिर इसे फ्रिज में रख दूंगा. यह नाश्ते के बाद मेरी स्वीट डिश होगी।”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने कहा, ” इसके बाद मैं अचार के साथ दो प्लेट छोले भठूरे खाऊंगा और इसके बाद सदर बाजार की लस्सी. इसके बाद मैं फ्रिज में रखे हुए वह बिस्किट खाऊंगा.”

लंच में राजमा चावल

कोहली ने लंच के बारे में बताया कि उन्हें राजमा चावल से कितना प्यार है. उन्होंने साथ ही कहा कि वह अब मीट छोड़ चुके हैं और वेगन बन गए हैं. इसलिए अपने लंच में कोई नॉनवेज आइटम नहीं रखेंगे.

View this post on Instagram

A post shared by RUNS100 (@_runs100_)

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक ठोक चुके विराट ने कहा, ”नाश्ते के बाद मैं कुछ देर आराम करूंगा. इसके बाद लंच में मैं दो फुल प्लेट राजमा चावल खाऊंगा. फिर इवनिंग स्नैक्स में हॉट एंड स्वीट सॉस के साथ पनीर पैटी खाऊंगा.”

डिनर में क्या लेना पसंद करेंगे विराट?

विराट ने डिनर के बारे में कहा, ”रात के खाने में दाल मखनी, गार्लिक नान, पनीर खुरचन और आइसक्रीम के साथ गुलाब जामुन खाऊंगा. लेकिन इसके बाद भी मैं नहीं सोऊंगा. मैं वॉक के लिए जाऊंगा और बाहर कसाटा आइसक्रीम खाऊंगा. इसके बाद मैं माउथ फ्रेशनर लूंगा.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.