Ajit Agarkar on Mohammed Shami: 'शमी यहां होते तो...' पेसर की नाराजगी पर अजित अगरकर ने क्या कहा

भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने कहा कि मोहम्मद शमी इसलिए इंग्लैंड के दौरे पर नहीं थे क्योंकि वह फिट नहीं थे. उन्होंने हाल ही में शमी की नाराजगी पर यह बात कही.

Published date india.com Published: October 17, 2025 5:31 PM IST
Mohammed Shami And Ajit Agarkar
Mohammed Shami And Ajit Agarkar

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने मोहम्मद शमी को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाब दिए हैं. अगरकर ने कहा कि शमी इंग्लैंड सीरीज के लिए फिटन हीं थे. और इसी वजह से वह टीम में जगह नहीं बना पाए थे. हालांकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शमी को नहीं चुने जाने का कोई जवाब नहीं दिया.

शमी आखिरी बार भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में खेले थे. इसके बाद उन्होंने आईपीएल 2025 में नौ मैच खेले. लेकिन इसके बाद वह टूर्नामेंट में चोट की वजह से बाहर हो गए थे.

शमी इसके बाद तीन महीने तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहे. इसके बाद दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए नॉर्थ जोन के खिलाफ खेले. इस दौरान उन्होंने 34 ओवरों में सिर्फ एक विकेट लिया. उम्मीद की जा रही थी कि वह ऑस्ट्रेलिया जाने वाली टीम का हिस्सा होंगे, लेकिन सिलेक्टर्स ने उन्हें नहीं चुना. शमी ने इस पर खुलकर अपनी नाराजगी भी जताई.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने शमी के हवाले से कहा, ‘सिलेक्शन मेरे हाथ में नहीं है. अगर कोई फिटनेस की समस्या है तो मुझे यहां बंगाल के लिए भी नहीं खेलना चाहिए था. मुझे लगता है कि मुझे इस पर नहीं बोलना चाहिए. ताकि कोई विवाद खड़ा न हो. अगर मैं चार दिन का मैच खेल सकता हूं तो मैं 50 ओवर का क्रिकेट भी खेल सकता हूं.’

शुक्रवार को एनडीटीवी के एक कार्यक्रम में अगरकर से शमी के गुस्से के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी राय रखी. अगरकर ने साफ किया कि मोहम्मद शमी को इंग्लैंड सीरीज के लिए इसलिए नहीं चुना गया क्योंकि वह फिट नहीं थे और पिछले छह से आठ महीनों में उनकी सामान्य मैच फिटनेस ठीक नहीं रही.

उत्तराखंड के खिलाफ बंगाल के रणजी ट्रॉफी मैच से पहले शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी एकदिवसीय मुकाबलों के लिए नजरअंदाज किए जाने पर नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि अगर वह रणजी ट्रॉफी के लिए फिट हैं तो 50 ओवर का क्रिकेट भी खेल सकते थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अगरकर ने कहा, ‘अगर शमी यहां होते तो मैं उन्हें जवाब देता. अगर वह फिट हैं तो हमारे पास शमी जैसा गेंदबाज क्यों नहीं है? मैंने उनसे कई बार बात की है. पिछले छह से आठ महीनों में हमें पता चला कि वह फिट नहीं थे. वह इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने के फिट नहीं थे.’

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.