World Cup 2023: 'टाइम आउट' से बल्लेबाजों में खौफ़ बढ़ा, अब क्रिस वोक्स इसके शिकार होने से बचे 

Chris Woakes timed out: बांग्लादेश-श्रीलंका मैच में 'टाइम आउट' की जैसी घटना घटी ठीक वैसी ही इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड्स मैच के दौरान भी देखने को मिला, हालांकि इंग्लिश बल्लेबाज क्रिस वोक्स बाल-बाल इसका शिकार होने से बच गए.

Published date india.com Updated: November 8, 2023 8:11 PM IST
World Cup 2023: 'टाइम आउट' से बल्लेबाजों में खौफ़ बढ़ा, अब क्रिस वोक्स इसके शिकार होने से बचे 
Chris Woakes timed out

पुणे: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ‘टाइम आउट’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है. बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंकाई बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज को अंपायर ने ‘टाइम आउट’ दे दिया और इसके बाद उन्हें पवेलियन वापस जाना पड़ा. क्रीज पर आते ही मैथ्यूज के हेलमेट का स्ट्रैप टूट गया और फिर इसे बदलने के लिए उन्हें काफी समय लगा. इस दौरान बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन ने मैथ्यूज के खिलाफ ‘टाइम आउट’ की अपील कर दी और मैदानी अंपायर ने काफी विचार-विमर्श के बाद श्रीलंकाई बल्लेबाज को आउट दे दिया. बांग्लादेश-श्रीलंका मैच में जिस तरह की घटना घटी ठीक वैसा ही बुधवार को इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड्स (ENG vs NED World Cup 2023) मैच के दौरान भी देखने को मिला, हालांकि इंग्लिश बल्लेबाज क्रिस वोक्स (Chris Woakes timed out) बाल-बाल इसका शिकार होने से बच गए.

पुणे के MCA स्टेडियम में इंग्लैंड की बैटिंग के दौरान 36वें ओवर में ‘टाइम आउट’ जैसा नजारा देखने को मिला. नीदरलैंड्स के गेंदबाज आर्यन दत्त ने मोईन अली को आउट करके पवेलियन भेज दिया. इसके बाद बल्लेबाजी करने क्रिस वोक्स के हेलमेट में कुछ समस्या आई.

वोक्स तुरंत अंपायर के पास गए और उन्होंने मुस्कुराते हुए अंपायर से टाइम आउट पूछ लिया.  एंजेलो मैथ्यूज के ‘टाइम आउट’ होने के बाद से बल्लेबाजों के अंदर अब इसे लेकर खौफ आ गया है और वे इसको लेकर सतर्क हो गए हैं. वोक्स की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

वोक्स ने क्रीज पर उतरने के बाद शतकवीर बेन स्टोक्स के शतकीय साझेदारी करके इंग्लैंड को 300 के पार पहुंचा दिया. दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी की. वोक्स 45 गेंद में 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली जबकि स्टोक्स ने 84 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और इतने ही छक्के के दम 108 रन बनाए.

स्टोक्स का वर्ल्ड कप में यह पहला और वनडे का पांचवां शतक है. दोनों की शानदार बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 339 रन का स्कोर बनाया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.