By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Couldnt Sleep In Mumbai Then And Cant Sleep Here Now Syas Rashid On Slaying Australia
ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद राशिद खान ने दिया बड़ा बयान, बोले खुशी के मारे सो नहीं पाया
टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 मुकाबलें में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीम आमने - सामने थी. इस जीत के बाद अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने बड़ा बयान दिया है.
टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 मुकाबलें में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीम आमने – सामने थी. जिसमें ऑस्ट्रेलिया को जीत का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था. मगर अफगानिस्तान की टीम ने बड़ा उलटफेर किया और ऑस्ट्रेलिया की टीम को 21 रनों से धुल चटा दी.
इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा बची हुई है. वही ऑस्ट्रेलिया के ऊपर टी20 विश्व कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. इस जीत के बाद अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने बड़ा बयान दिया है.
क्या बोले राशिद खान
राशिद ने टी20 विश्व कप में उलटफेर करने के बाद कहा की मुझे लगता है कि मैं अब अच्छे से सो पाउंगा. उस रात को मैं ठीक से सोने नहीं सका था और उस मैच की यादें हमेशा हमारे दिमाग में रहेगी. जाहिर है, मैं उस (सात नवंबर 2023) पूरी रात सो नहीं पाया था लग रहा है कि आज भी ऐसा ही होगा. आज खुशी के मारे सो नहीं पाऊंगा और आज पूरी टीम भी काफी खुश है.एक टीम, एक राष्ट्र के रूप में यह हमारे लिए एक बड़ी जीत है. यह सिर्फ द्विपक्षीय खेल जैसा नहीं है. यह विश्व कप का मैच है और निश्चित रूप से विश्व कप में आप सर्वश्रेष्ठ टीम को हरा रहे हैं.
यह एक बड़ी उपलब्धि है और उनकी टीम 2021 विश्व कप की विजेता हैं.मैंने पहले कहा था अफगानिस्तान में क्रिकेट लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का एकमात्र स्रोत है. वहां लोग इसी का जश्न मना सकते हैं.मुझे ऐसा लगता है कि हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हम यहां अपने घर में लोगों को यह खुशी दे रहे हैं. हम शायद ही अपने घर में इस तरह के आयोजन देखते हैं जहां वे जश्न मना सकें और उन पलों का आनंद उठा सकें. यह कुछ ऐसा है जो वास्तव में मुझे संतुष्ट करता है.
कैसे बनेगी सेमीफाइनल में जगह
भारत की टीम ने अगर ऑस्ट्रेलिया को मुकाबला हरा दिया. उसके बाद अफगानिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को मुकाबला हरा दिया. तब इस स्थिति में अफगानिस्तान और भारत की टीम ग्रुप 1 से सेमीफाइनल के लिए क्वॉलीफाई कर जाएगी. वही अगर भारत अपना मैच हार गई और अफगानिस्तान ने अपना मैच जीत लिया तो इस स्थिति में रनरेट के जरिए टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें