Shikhar Dhawan News: शिखर धवन की पत्नी को कोर्ट ने लगाई फटकार, क्रिकेटर के हक में दिया अहम आदेश

Shikhar Dhawan Wife Ayesha Mukherjee: शिखर और आयशा ने 2012 में एक दूसरे से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है. दोनों अगस्त 2020 से ही एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं.

Published date india.com Published: February 5, 2023 10:19 AM IST
Shikhar Dhawan, Shikhar Dhawan wife, Shikhar Dhawan wife divorce, Shikhar Dhawan divorce, Shikhar Dhawan Ayesha Mukherjee, Shikhar Dhawan Ayesha Mukherjee love story, Shikhar Dhawan Ayesha Mukherjee divorce, Shikhar Dhawan IPL 2021, Ayesha Mukherjee instagram, Ayesha Mukherjee first husband, Ayesha Mukherjee divorces Shikhar Dhawan, Shikhar Dhawan injury, Shikhar Dhawan divorce news, Shikhar Dhawan stats, Shikhar Dhawan children, Shikhar Dhawan centuries, Shikhar Dhawan Ayesha Mukherjee age difference, Ayesha Mukherjee profession, Ayesha Mukherjee wikipedia, Ayesha Mukherjee children's, Ayesha Mukherjee nationality, Shikhar Dhawan news, Shikhar Dhawan records, Shikhar Dhawan IPL, Shikhar Dhawan Delhi Capitals, Shikhar Dhawan Team India, Shikhar Dhawan Virat Kohli, Shikhar Dhawan World Cup 2019, latest cricket news, sports news, cricket updates, cricket news, sports news,
Shikhar Dhawan's Wife Aesha Mukerji Announces Divorce With India Cricketer on Instagram©Insta-Twitter

Shikhar Dhawan Wife Ayesha Mukherjee: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को लेकर दिल्ली की एक अदालत ने अहम फैसला दिया है. धवन ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में उनसे अलग रह रहीं पत्नी आयशा मुखर्जी के खिलाफ एक याचिका दाखिल की थी, जिसपर अदालत ने अब अपना फैसला सुनाया है. ओपनर ने पत्नी पर उनका क्रिकेट करियर बर्बाद करने की धमकी देने का आरोप लगाया था.

कोर्ट ने अब शिखर के हक में एक आदेश दिया है. न्यायालय ने पत्नी आयशा मुखर्जी की ओर से अपमानजनक आरोप लगाए जाने पर रोक लगा दी है. आयशा मुखर्जी अभी शिखर धवन से अलग रह रही हैं और ऑस्ट्रेलिया की नागरिक बनकर वहीं हैं. कोर्ट ने आयशा मुखर्जी को प्रेस या सोशल मीडिया पर शिखर धवन के खिलाफ ऐसी किसी भी प्रकार की अपमानजनक पोस्ट नहीं करने का आदेश दिया है, जिससे क्रिकेटर की छवि खराब हो.

पटियाला कोर्ट जस्टिस हरीश कुमार ने मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि आयशा मुखर्जी के पास अगर वाकई में शिखर धवन के खिलाफ शिकायतें हैं तो उन्हें संबंधित अथॉरिटी की मदद लेने से नहीं रोक सकते. जस्टिस कुमार ने यह भी साफ किया कि उसे निश्चित तौर पर शिखर के खिलाफ शिकायत को दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करने और उचित प्राधिकारी के पास जाने से पूर्व सार्वजनिक करने से रोक सकते हैं.

कोर्ट ने कथित मानहानिकारक और झूठी सामग्री के प्रसार को रोक लगाने का आदेश दिया. अदालत ने साथ ही धवन की पत्नी को बच्चे और उसके पिता के बीच रोजाना 30 मिनट तक वीडियो कॉल की सुविधा देने का भी निर्देश दिया.

शिखर और आयशा ने 2012 में एक दूसरे से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है. दोनों अगस्त 2020 से ही एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं.

हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13 (एल) (आईए) के तहत क्रूरता के आधार पर तलाक को लेकर दायर याचिका अभी न्यायालय में विचाराधिन है. धवन की पत्नी आयशा और उनका बच्चा विदेशी नागरिक हैं. बेटा अभी मां आयशा मुखर्जी के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.