क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चुनी बेस्ट टेस्ट प्लेइंग XI 2025, टेंबा बवूमा को बनाया कप्तान, जानें- भारत से कितने नाम

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में छाए रहने वाले खिलाड़ियों को चुनकर साल की बेस्ट टेस्ट प्लेइंग XI चुनी है.

Published date india.com Published: December 31, 2025 2:03 PM IST
Temba Bavuma
टेंबा बवूमा @ICC

साल 2025 का अंत हो चुका है और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने इस साल की बेस्ट टेस्ट प्लेइंग XI या यूं कहें कि टेस्ट टीम ऑफ द ईयर चुन ली है. यह साल इसलिए भी खास था कि साउथ अफ्रीका ने पहली बार ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया. इस टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को ही हराकर इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया था और उसे लगातार दूसरा खिताब जीतने से रोक दिया. इसके बाद साल का अंत आते-आते ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज अपने नाम की.

भारतीय टीम का इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराना और साउथ अफ्रीका का भारत में टेस्ट सीरीज जीतना ने भी सुर्खियां बटोरीं. साल की समाप्ति पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने बेस्ट टेस्ट इलेवन जारी की है. इसमें तीन भारतीयों को जगह दी गई है. वहीं टीम की कप्तानी साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बवूमा को सौंपी गई है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की 2025 की बेस्ट टेस्ट इलेवन में 3 भारतीय (केएल राहुल, शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह), 4 ऑस्ट्रेलियाई (ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड), इंग्लैंड के 2 (बेन स्टोक्स और जो रूट) और साउथ अफ्रीका के 2 (सिमोन हार्मर और टेंबा बवूमा (कप्तान)) खिलाड़ी को जगह दी गई है. भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को 12वें खिलाड़ी के रूप में जगह दी गई है.

केएल राहुल को ट्रेविस हेड के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज टीम में जगह दी गई है. तीसरे नंबर पर जो रूट और चौथे नंबर पर शुभमन गिल हैं. 5वें नंबर पर टेंबा बावुमा आएंगे, जिन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है. बावुमा की कप्तानी में ही साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता था. बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने भारत में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप की.

छठे नंबर पर एलेक्स कैरी हैं, जो विकेटकीपर भी होंगे. सातवें नंबर पर बेन स्टोक्स और आठवें पर मिचेल स्टार्क हैं. नौवें नंबर पर जसप्रीत बुमराह और दसवें नंबर पर स्कॉट बोलैंड हैं. ग्यारहवें नंबर पर सिमर हार्मर हैं. हार्मर टीम में एकमात्र स्पिनर हैं. हार्मर की जगह जडेजा को रखा जा सकता था, जिनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का हार्मर के मुकाबले कहीं ज्यादा अनुभव है. साथ ही, एक बेहतरीन स्पिनर होने के साथ ही, वह टेस्ट फॉर्मेट के बेहतरीन बल्लेबाज हैं. जडेजा की उपस्थिति टीम को और मजबूत बनाती.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इस टीम में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, आयरलैंड, और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के किसी भी खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है.

(एजेंसी आईएएनएस से)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.