शर्मनाक! टीम में जगह नहीं मिली तो खिलाड़ियों ने कोच को ही जमकर कूटा, माथे पर 20 टांके, शोल्डर भी फ्रैक्चर- भारत का ही है मामला

पुड्डुचेरी के कुछ क्रिकेटर्स को जब SMAT ट्रॉफी की टीम में जगह नहीं मिली तो उन्होंने अपने कोच पर ही जमकर जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस ने अटैम्प्ट टू मर्डर का मामला दर्ज किया है.

Published date india.com Published: December 10, 2025 2:10 PM IST
Cricket
क्रिकेट बैट और बॉल @X.com

भारतीय क्रिकेट से आ रही यह खबर फैन्स को शर्मसार करने वाली है. पुड्डुचेरी की अंडर 19 टीम के कुछ खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिली तो उन्होंने अपने कोच को ही जमकर पीट दिया.आरोप है कि पुड्डुचेरी के लिए अंडर 19 टीम में खेलने वाले 3 खिलाड़ियों ने कोच एस. वेंकटरामन की इसलिए धुनाई कर दी क्योंकि उनका सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) के लिए टीम में चयन नहीं हुआ था. SMAT भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का प्रथिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट है. इस टूर्नामेंट में दमखम दिखाने वाले खिलाड़ियों को IPL से लेकर टीम इंडिया तक में खेलने का मौका मिलता है.

पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना पुड्डुचेरी क्रिकेट असोसिएशन (CAP) के मैदान पर सोमवार सुबह 11 बजे के करीब तब हुई, जब कोच खिलाड़ियों की प्रैक्टिस का जायजा लेने आए थे.

इस दौरान टीम से बाहर हुए इन 3 खिलाड़ियों, जिनकी पहचान कार्तिकायन, अरविंद राज और संतोष कुमारन के रूप में हुई है, उन्होंने इस कोच की क्रिकेट के बल्लों से पिटाई कर दी. तीनों इस बात से नाराज थे कि कोच के चलते ही तीनों को अचानक अंतिम मौके पर SMAT टीम से बाहर कर दिया गया. इस घटना को अंजाम देकर तीनों ही फरार हैं और पुलिस उनकी धरपकड़ में जुटी है.

इस घटना की जांच कर रहे पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, ‘यह घटना प्रीप्लान था और इसमें कोच के सिर में कई गंभीर चोटें आई हैं. उपचार के दौरान उनके माथे पर 20 टांके लगे हैं. जबकि उनके कंधे में भी फ्रैक्चर हुआ है. उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और हम इन तीनों अभियुक्तों की धरपकड़ में जुटे हैं.’

पुलिस को दी कंप्लेंट में कोच वेंकटरामन ने भारतीदासन पोंडीचेरी क्रिकेटर्स फोरम के सचिव जी. चंद्रन पर भी आरोप लगाया है कि इन तीनों खिलाड़ियों ने उसी के भड़काने पर उन पर हमला किया था. कोच के मुताबिक खिलाड़ियों ने उन्हें पीटते हुए कहा था कि वे तभी टीम में खेल सकते हैं, जब मुझे रास्ते से हटा दें. अपनी शिकायत में उन्होंने कहा, ‘अरविंदराज ने मुझे पकड़ा था, जबकि कार्तिक्येन ने बैट दिया और संतोष कुमारन ने मुझ पर यह हमला किया था.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.