यूपी सरकार ने क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को बनाया डिप्टी SP, बोलीं- ईमानदारी से निभाऊंगी फर्ज

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा यूपी पुलिस में DSP के पद पर तैनात हुई हैं. हाल ही में उन्हें राज्य सरकार की ओर से इस पद पर नियुक्ति मिली है.

Published date india.com Published: January 30, 2025 11:54 AM IST
Deepti Sharma
दीप्ति शर्मा @Instagram

नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का बचपन का एक सुनहरा सपना सच हो गया है. उन्हें यूपी सरकार ने पुलिस विभाग में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद पर नियुक्त किया है. दीप्ति ने भारतीय महिला टीम की कई यादगार जीत में अपनी भूमिका निभाई है. उन्होंने अपने योगदान से बर्मिंघम में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ खेल 2023 में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने में भी उपयोगी भूमिका निभाई.

खेलों में उनकी उल्लेखनीय भूमिका को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें 3 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार और डिप्टी एसपी के पद पर नियुक्ति पद देकर उन्हें सम्मानित किया.

दीप्ति ने यूपी पुलिस में DSP का पद संभालने के बाद पुलिस यूनिफॉर्म में अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैं इस उपलब्धि को हासिल करके बहुत आभारी हूं! मैं अपने परिवार को दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं, जिनका अटूट समर्थन और आशीर्वाद मेरी प्रेरणा शक्ति रहा. मैं सेवा करने के इस अवसर के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की भी आभारी हूं.’

उन्होंने इस पोस्ट में आगे लिखा, ‘उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी के रूप में इस नई भूमिका को संभालते हुए, मैं अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह से समर्पित होने और ईमानदारी के साथ सेवा करने का वादा करती हूं. आप सभी के समर्थन के लिए एक बार फिर धन्यवाद!’ उन्होंने इस पोस्ट के साथ #जयबाजरंगबली #UPPolice #DSP #NewChapter’ जैसे हैश टैग भी अपने इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखे.

मुरादाबाद में बीते सोमवार को एक खास समारोह में दीप्ति को DSP की यूनिफॉर्म दी गई. इस मौके पर दीप्ति के पिता भगवान शर्मा और उनके भाई सुमित और प्रशांत भी साथ थे. यूपी के आगरा में जन्मी दीप्ति को पिछले ही साल राज्य सरकार से इस पद पर अपॉइंटमेंट लेटर मिला था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

27 वर्षीय दीप्ति ने भारत के लिए अब तक 5 महिला टेस्ट, 101 महिला वनडे और 124 महिला टी20 इंटरनेशल मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने क्रमश: 319, 2154 और 1086 रन बनाए हैं, जबकि इस दौरान उन्होंने क्रमश: 20, 130 और 138 विकेट भी अपने नाम किए हैं. उनके नाम अब तक सिर्फ एक इंटरनेशनल शतक दर्ज है, जबकि वनडे में वह 3 और टेस्ट में 1 फाइव विकेट हॉल भी अपने नाम कर चुकी हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.