
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के पहले क्वालीफायर में आज गुजरात टाइटंस का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (GT vs CSK Qualifier 1) से हो रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला जा रहा है. गुजरात की टीम इस मैदान पर पहली बार खेल रही है जबकि चेन्नई ने इस सीजन में चेपॉक में सात मैच खेले हैं. क्वालीफायर-1 को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बना लेगी जबकि हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा.
बारिश की वजह से मैच रद्द होने पर कौन जाएगा फाइनल में
क्वालीफायर-1 के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है और ऐसे में क्वालीफायर-1 का मुकाबला अगर बारिश की वजह से रद्द होता है तो प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. इसका मतलब है कि गुजरात की टीम सीधे खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर जाएगी. आईपीएल 2023 फाइनल के लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है.
फाइनल मुकाबला पहला क्वालीफायर और दूसरा क्वालीफायर मैच जीतने वाली दो टीमों के बीच खेला जाएगा. फाइनल मैच 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
गुजरात की टीम ने लीग स्टेज में 14 में से 10 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ का टिकट कटाया है. वहीं, सीएसके की टीम 14 में 8 मुकाबले जीतकर 17 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ में पहुंची है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.