
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
CSK vs KKR, IPL 2024 Pitch report: डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम आईपीएल 2024 में लगातार दो हार के बाद आज यानी के सोमवार को अपने घर में विजयरथ पर सवार कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की मेजबानी करेगी. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में सीएसके की टीम अपने घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगी. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम ने जीत के साथ इस सीजन का आगाज किया था, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के हाथों उसका विजय अभियान थमने के बाद वह लगातार दो मैच हार चुकी है. चेन्नई अभी चार में से दो जीत और दो हार के बाद चार अंक लेकर चौथे नंबर पर है.
वहीं, दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स अब तक टूर्नामेंट में अजेय रहे हैं और दोनों टीमों को बल्ले से निडर प्रदर्शन का फायदा मिला है. लगातार तीन जीत के साथ कोलकाता अभी दूसरे नंबर पर है और अगर वो आज विजयी चौका लगाती है तो फिर पहले नंबर पर पहुंच सकती है.
सुनील नारायण से पारी का आगाज कराना केकेआर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है. मौजूदा सत्र में केकेआर के सबसे सफल बल्लेबाज नारायण को जल्दी पवेलियन भेजना सुपरकिंग्स के गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी. फिल सॉल्ट ने भी पारी का आगाज करते हुए नारायण का अच्छा साथ दिया है. चेपक की पिच पर एक बार फिर ढेरों रन बनने की उम्मीद है.
चेन्नई के एमएम स्टेडियम की पिच स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती है. लेकिन इस सीजन में पिच का अलग ही मिजाज देखने को मिला है क्योंकि इस सीजन में अब तक खेले गए दोनों मैचों में तेज गेंदबाजों को मदद मिली है. हालांकि एक बार अगर बल्लेबाज की आखें जम जाए तो फिर वो बड़ा शॉट खेल सकता है. ऐसे में चेपॉक के मैदान पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. चेन्नई ने पिछले दोनों मैचों में इस मैदान पर बड़ा स्कोर बनाया है. इस मैदान पर औसत स्कोर 165 के आसपास रहता है.
कोलकाता और चेन्नई के बीच मैच वाले दिन मौसम साफ रहेगा. यहां का तापमान भी 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने आर्द्रता के अधिक रहने की भविष्यवाणी की है. चेन्नई का घरेलू मैदान होने के कारण आज के मैच में भारी संख्या में दर्शक सीएसके को सपोर्ट करने के लिए आएंगे और ऐसे में चेपॉक का मैदान एक बार फिर पीले समुंदर जैसा दिखेगा.
चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी, अरावेली अवनीश, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मोईन अली, शिवम दुबे, आरएस हंगरगेकर, रविंद्र जडेजा, अजय जादव मंडल, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, निशांत सिंधू , दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मुस्तफिजुर रहमान, मथीसा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, शारदुल ठाकुर, महेश तीक्षणा और समीर रिज्वी।
कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुष्मंता चमीरा, साकि हुसैन और मुजीब उर रहमान.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.