CSK vs LSG Playing XI: धोनी होंगे बाहर या मयंक की होगी एंट्री? देखें चेन्नई vs लखनऊ मैच की प्लेइंग-11 और हेड टू हेड रिकॉर्ड

CSK vs LSG Predicted Playing XI: धोनी को देखकर ऐसा लग रहा था कि उनका घुटना पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है. लेकिन इसके बावजूद वह आखिरी ओवरों में आकर तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं और छक्कों की बारिश कर रहे हैं.

Published date india.com Published: April 19, 2024 3:02 PM IST
MS Dhoni, MS Dhoni news, MS Dhoni age, MS Dhoni updates, MS Dhoni runs, MS Dhoni records, MS Dhoni CSK, MS Dhoni IPL, MI vs CSK, IPL 2024, IPL 2025, Cricket News, CSK Squad, CSK team news
MS Dhoni CSK

CSK vs LSG Predicted Playing XI: डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2024 के 34वें मैच में गुरुवार को इकाना स्टेडियम में मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी. इस मुकाबले में सभी की निगाहें पूर्व कप्तान एमएस धोनी पर रहने वाली है. ऐसा माना जा रहा है कि धोनी का इस मैच में खेलना तय नहीं है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि हाल में धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह जब चल रहे थे तब वह सुरेश रैना की मदद ले रहे थे.

पिछले कुछ मैच के दौरान धोनी को देखकर ऐसा लग रहा था कि उनका घुटना पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है. लेकिन इसके बावजूद वह आखिरी ओवरों में आकर तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं और छक्कों की बारिश कर रहे हैं. इस सीजन में खेले गए पिछले छह मैचों में धोनी ने 236 के स्ट्राइक रेट से 56 रन बनाए हैं और लखनऊ के खिलाफ मैच में फैंस को उनसे चौके-छक्कों की उम्मीद होगी. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी और महेंद्र सिंह धोनी की प्रेरणा वाली चेन्नई टीम ने पिछले दो मैच जीते हें जबकि केएल राहुल की लखनऊ टीम को लगातार दो पराजय झेलनी पड़ी है.

LSG vs CSK pitch report: लखनऊ में बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाज करेंगे राज? जानें इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

लखनऊ के बल्लेबाज अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं और देखना होगा कि बेहतरीन फॉर्म में चल रहे चेन्नई के गेंदबाजों का सामना वे कैसे करते हैं. यॉर्कर डालने में उस्ताद मथीषा पथिराना को डैथ ओवरों में खेल पाना बहुत मुश्किल है. वहीं मुस्ताफिजुर रहमान के पास कम से कम तीन वैरिएशन हैं. इकाना जैसे स्टेडियम पर जहां गेंद पर पकड़ अच्छी रहती है. रविंद्र जडेजा काफी असरदार साबित हो सकते हैं. लखनऊ में महीश तीक्षणा के रूप में एक अतिरिक्त स्पिनर को उतारा जा सकता है.

लखनऊ में इस सत्र में पहली पारी का औसत स्कोर 175 रन रहा है जो दूसरे मैदानों से कम से कम 15 रन कम है. लखनऊ के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव पिछले दोनों मैचों में पेट की मांसपेशी में खिंचाव के कारण नहीं खेल सके. उन्होंने अभ्यास शुरू किया और उनकी रफ्तार चेन्नई के बल्लेबाजों के लिये चुनौतीपूर्ण हो सकती है लेकिन देखना यह है कि वह कल खेल पाते हैं या नहीं. स्पिन में रवि बिश्नोई ने किफायती स्पैल फेंके हैं लेकिन वैरिएशन के अभाव के कारण अभी तक छह मैचों में चार ही विकेट ले सके. बिश्नोई और चेन्नई के आक्रामक बल्लेबाज शिवम दुबे की टक्कर देखने लायक होगी.

लखनऊ vs चेन्नई के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक तीन मैच खेले गए हैं. इन तीन मुकाबलों में चेन्नई ने एक और लखनऊ ने भी एक जीते हैं जबकि दोनों टीमों के बीच एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

संभावित प्लेइंग XI

लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, मयंक यादव, यश ठाकुर, शमर जोसेफ.

चेन्नई सुपर किंग्स: रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर)/रिचर्ड ग्लीसन, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना.

टीमें:

लखनऊ सुपर जाइंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, मैट हेनरी, मोहम्मद अरशद खान.

चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी, अरावेली अवनीश, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मोईन अली, शिवम दुबे, आरएस हंगरगेकर, रविंद्र जडेजा, अजय जादव मंडल, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, निशांत सिंधू , दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मुस्तफिजुर रहमान, मथीसा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, शारदुल ठाकुर, महेश तीक्षणा और समीर रिज्वी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.