Csk Vs Lsg Ruturaj Gaikwad Becomes The First Csk Opener To Complete 2000 Runs In Ipl
CSK vs LSG: ऋतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास, IPL में यह कीर्तिमान बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
Ruturaj Gaikwad: गायकवाड़ ने इस सीजन में तीसरी फिफ्टी जड़ी है. उन्होंने 28 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. सलामी बल्लेबाज ने इसके साथ ही चेन्नई के लिए एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया.
चेन्नई: डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कायम कर लिया है. गायकवाड़ ने आईपीएल 2024 के 39वें मैच में मंगलवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उनका आईपीएल में यह 17वां अर्धशतक है. गायकवाड़ ने इस सीजन में तीसरी फिफ्टी जड़ी है. उन्होंने 28 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. सलामी बल्लेबाज ने इसके साथ ही चेन्नई के लिए एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया.
गायकवाड़ अब आईपीएल में सीएसके के लिए बतौर ओपनर 2000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी अर्धशतक बनाए थे और उन दोनों मैचों में सीएसके की टीम जीती थी. गायकवाड़ साथ ही आईपीएल के इतिहास में सीएसके के कप्तान के रूप में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
इससे पहले, डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2024 के 39वें मैच में आज यानी के मंगलवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में उतरी है. लखनऊ ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. लखनऊ ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि चेन्नई की टीम में एक बदलाव हुआ. सीएसके ने रचिन रवींद्र की जगह डेरिल मिचेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.