CSK vs SRH Pitch Report: हैदराबाद के बैटर चेन्नई में लाएंगे रनों का सैलाब, जानें- चेपॉक की पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट

IPL 2024 CSK vs SRH Pitch Report: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का 46वां मैच रविवार शाम को एमएम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Updated: April 28, 2024, 12:47 PM IST

IPL 2024 CSK vs SRH Pitch Report: मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में अपना नौवां मुकाबला आज यानी के रविवार को अपने घर में सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. हैदराबाद और चेन्नई- दोनों अपना पिछला मैच हार चुकी है और ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश इस मैच को जीतकर प्लेऑफ के लिए अपना दावा मजबूत करने पर होगी. 2016 की चैंपियन हैदराबाद आठ में से पांच जीत और तीन हार के बाद 10 अंक लेकर अभी तीसरे नंबर पर है. वहीं, पांच बार की चैंपियन सीएसके आठ में से चार जीत और इतने ही हार के बाद आठ अंकों के सहारे छठे नंबर पर है.

GT vs RCB Pitch report: अहमदाबाद में कैसा होगा पिच का मिजाज? जानें- नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट

चेपॉक स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिनरों के अनुकूल मानी जाती है. लेकिन इस सीजन में इस मैदान पर अब तक खूब रन बरसे हैं. इस सीजन में अब तक इस मैदान पर खेले गए पिछले चार मैचों में औसत स्कोर 170 के आसपास का रहा है जबकि तीन बार 200 से ज्यादा का स्कोर बना है. हैदराबाद के बल्लेबाज इस सीजन में तूफानी बैटिंग कर रहे हैं और वे चेन्नई में भी चौकों-छक्कों की बारिश कर सकते हैं. इस स्टेडियम में आईपीएल में अब तक 76 खेले गए हैं, जिसमें से चेन्नई ने 51 और बाकी टीमों ने 25 मैच जीते हैं. इससे पता चलता है कि चेन्नई के शेरों को उसके घर में हराना आसान नहीं होगा.

चेन्नई का मौसम अपडेट

हैदराबाद और चेन्नई के बीच होने वाले मैच के दिन बारिश की कई आसार नहीं है. यहां का तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. मैच के समय नमी देखने को मिल सकती है और ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी से जूझना पड़ सकता है. लेकिन मैच के दौरान धूलभरी आंधी आ सकती है.

टीम:

सनराइजर्स हैदराबाद: जयदेव उनादकट , झटवेध सुब्रमण्यन, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार , फजलहक फारूकी, पैट कमिंस (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, ग्लेन फिलिप्स, नितीश रेड्डी, मार्को जानसन, अभिषेक शर्मा, उपेंद्र यादव, राहुल त्रिपाठी , एडेन मार्कराम , हेनरिक क्लासेन , ट्रैविस हेड, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक अग्रवाल , अब्दुल समद, आकाश महाराज सिंह, वानिंदु हसरंगा, उमरान मलिक.

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे , शेख रशीद, एमएस धोनी , अरवेल्ली अवनीश, मोइन अली , शिवम दुबे, आरएस हंगरगेकर, रवींद्र जड़ेजा , अजय जादव मंडल, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर , निशांत सिंधु, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मुस्तफिजुर रहमान , मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, शार्दुल ठाकुर, महीश थीक्षाना, समीर रिज़वी.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.