विराट कोहली को प्रपोज करने वाली महिला क्रिकेटर RCB पहुंची, UP का साथ छोड़ा

Danni Wyatt set to represent RCB in WPL 2025: यूपी वारियर्स ने वाट को 30 लाख रुपये में खरीदा था और वह इसी फीस पर आरसीबी से जुड़ेंगी।

Published date india.com Published: October 30, 2024 10:32 PM IST
विराट कोहली को प्रपोज करने वाली महिला क्रिकेटर RCB पहुंची, UP का साथ छोड़ा
Danni Wyatt set to represent RCB

नई दिल्ली: इंग्लैंड की स्टार क्रिकेटर डेनी वाट (Danni Wyatt) अगले साल महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) की ओर से खेलेंगी क्योंकि यूपी वारियर्स ने उन्हें ‘ट्रेड’ कर दिया है. टूर्नामेंट के आयोजकों ने यह जानकारी दी।

33 साल की वाट कामचलाऊ ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करती हैं। डब्ल्यूपीएल ने बयान में कहा, ‘‘इंग्लैंड की आक्रामक बल्लेबाज डेनी वाट आगामी महिला प्रीमियर लीग 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से खेलने को तैयार हैं क्योंकि यूपी वारियर्स ने उन्हें ट्रेड किया है। यूपी वारियर्स ने वाट को 30 लाख रुपये में खरीदा था और वह इसी फीस पर आरसीबी से जुड़ेंगी।’’

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को तगड़ा झटका, धोखाधड़ी मामले में अदालत ने दिया नए सिरे से जांच का आदेश

वाट बेहद अनुभवी खिलाड़ी है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए टी20 प्रारूप में सर्वाधिक 164 मैच खेले हैं। वाट को इसी कीमत पर ऑक्शन में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा था. डैनी वायट के शामिल होने के बाद आरसीबी की टीम को काफी मजबूती मिलेगी.

विराट कोहली को कर चुकी है प्रपोज

वाट उस समय सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने विराट को प्रपोज किया था. वाट कोहली की बड़ी फैन हैं. उन्होंने 2014 में सोशल मीडिया पर कोहली को शादी करने का प्रपोज दिया था. लेकिन कोहली ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

डैनी वाट के पास काफी अनुभव

इंग्लैंड की डैनी वाट के पास टी20 इंटरनेशनल का लंबा अनुभव है. वायट ने अब तक अपने करियर में 164 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इसमें वह 2 शतक और 16 अर्धशतक लगा चुकी हैं. वाट आरसीबी की बल्लेबाजी को काफी मजबूत करेंगी. उनके आने के बाद टीम की बल्लेबाजी पहले से भी ज्यादा खतरनाक हो जाएगी. बता दें कि आरीसीबी ने पिछले सीजन विमेंस प्रीमियर लीग 2025 का खिताब अपने नाम किया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.