भारत को सीरीज हराने वाले डैरेल मिचेल ने दिया एक और घाव, वनडे रैंकिंग में विराट कोहली को पछाड़कर नंबर 1

तीन मैचों की वनडे सीरीज में डैरेल मिचेल ने कुल 352 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और एक हाफ सेंचुरी शामिल थी. वहीं विराट कोहली इस सीरीज में 240 रन ही बना पाए थे. इसकी बदौलत मिचेल ने ICC वनडे रैंकिंग में टॉप पॉजिशन से हटा दिया है.

Published date india.com Published: January 21, 2026 4:26 PM IST
Daryl Mitchell
डैरेल मिचेल @ICC/x

ICC ODI Rankigs  भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में छाए रहे मिडल ऑर्डर बल्लेबाज डैरेल मिचेल (Daryl Mitchell) ने ICC वनडे रैंकिंग में छप्पड़ फाड़ दिया है. वह अब टॉप पायदान पर आ चुके हैं. उन्होंने यहां से भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को पछाड़ दिया है. कोहली भारत की ओर से 3 मैचों की इस वनडे सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. उन्होंने 3 पारियों में एक शतक और एक हाफ सेंचुरी की बदौलत 240 रन बनाए. वहीं मिचेल न्यूजीलैंड की ओर से छाए रहे और वह सीरीज में दोनों टीमों की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.उन्होंने 2 शतक और एक हाफ सेंचुरी की बदौलत 352 रन बनाए. बुधवार को आईसीसी द्वारा जारी वनडे की ताजा रैंकिंग में मिचेल टॉप पॉजिशन पर आ गया है.

न्यूजीलैंड को 2-1 से सीरीज जिताने वाले डैरेल मिचेल को प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था. उन्होंने सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में 137 रन बनाए. इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे में मिचेल के शतक के बाद माना जा रहा था कि वह आईसीसी की अगली रैंकिंग में वनडे फॉर्मेट के शीर्ष बल्लेबाज बन जाएंगे. मिचेल ने एक स्थान की छलांग लगाते हुए पहला स्थान हासिल किया है.

पिछली बार जारी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करने वाले विराट कोहली को एक स्थान का नुकसान हुआ है. विराट अब दूसरे स्थान पर चले गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की तीन पारियों में विराट ने भी 1 शतक और एक अर्धशतक लगाया था. अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान को एक स्थान का फायदा हुआ है. जादरान तीसरे स्थान पर चले गए हैं.

ICC रैंकिंग में अब मिचेल 845 रेटिंग अंक हो गए हैं, वहीं विराट कोहली के 795 रेटिंग प्वॉइंट्स ही हैं. अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान को भी एक पायदान का फायदा हुआ है. उनके 764 रेटिंग अंक हो गए हैं और वह विराट से 31 अंक ही पीछे हैं. उन्होंने रोहित को तीसरे पायदान से एक स्थान नीचे खिसका दिया है.सीरीज में 142 रन बनाने वाले केएल राहुल भी टॉप 10 में एंट्री हो गई है. लेकिन सीरीज में फ्लॉप रहे श्रेयस अय्यर टॉप 10 से बाहर हो गए हैं. इस रैंकिंग में अय्यर और राहुल के बीच अदल-बदल हुआ है.

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए न्यूजीलैंड सीरीज निराशाजनक रही थी. रोहित तीनों ही मैच में मिली शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में सफल नहीं रहे थे. वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके. इसका असर उनकी रैंकिंग पर पड़ा है। एक स्थान के नुकसान के साथ रोहित चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं.

भारतीय कप्तान शुभमन गिल 5वें और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम छठे नंबर पर हैं. आयरलैंड के हैरी टैक्टर सातवें, वेस्टइंडीज के शाई होप आठवें, श्रीलंका के चरिथ असलांका नौवें और भारत के केएल राहुल दसवें स्थान पर हैं. राहुल को एक स्थान का फायदा हुआ है. श्रेयस अय्यर एक स्थान के नुकसान के साथ ग्यारहवें स्थान पर चले गए हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.