World Cup 2023 के बाद भारत के खिलाफ हाथ धोकर पड़े हैं डैरेल मिचेल, 7 मैचों में ठोका चौथा वनडे शतक

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:January 18, 2026 4:55 PM IST

न्यूजीलैंड के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज डैरेल मिचेल ने भारत के खिलाफ वनडे करियर का अपना चौथा शतक जमा दिया है. वर्ल्ड कप 2023 के बाद भारत के खिलाफ यह उनका 7वां ही वनडे मैच है.

Daryl Mitchell Record Batting Against India: दमदार फॉर्म में चल रहे न्यूजीलैंड के धाकड़ मिडल ऑर्डर बल्लेबाज डैरेल मिचेल (Daryl Mitchell) ने भारत के खिलाफ एक और शतक ठोक दिया है. यह इस सीरीज में उनका लगातार दूसरा और भारत के खिलाफ कुल चौथा शतक है. उनके ये चारों शतक भारत के खिलाफ पिछली 7 पारियों में आए हैं, जबकि बाकी 3 पारियों में से 2 में उन्होंने हाफ सेंचुरी भी जमाई हैं.

Advertising
Advertising

34 वर्षीय डैरेल वर्ल्ड कप 2023 से ही भारतीय टीम के पीछे पड़े हैं और हर बार उसे इस फॉर्मेट में धो रहे हैं. इस सीरीज के पहले वनडे में उन्होंने 84 रन बनाए थे और सीरीज में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं, जो 352 रन बना चुके हैं. मिचेल के वनडे करियर का यह कुल 9वां शतक है, जिनमें से 4 भारत के खिलाफ ही ठोके हैं.

वर्ल्ड कप 2023 से भारत के पड़ गए हैं पीछे

उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में धर्मशाला के मैदान पर भारत के खिलाफ पहली बार शतक जमाया था. इसके बाद उन्होंने इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल भी 134 रनों की दमदार पारी खेली थी. इसके बाद उन्होंने भारत के खिलाफ अगली 5 पारियों में 2 हाफ सेंचुरी और 2 शतक जमा दिए हैं. वह इस सीरीज के तीनों मैचों में भारत के खिलाफ बड़े-बड़े स्कोर बना रहे हैं. इस सीरीज में अब तक वह 84, नाबाद 131 और इस पारी में 125* (पारी जारी) बना दिए हैं.

ऐसा करने वाले दूसरे कीवी खिलाड़ी

अपने इस शतक के साथ मिचेल अब भारत के खिलाफ सर्वाधिक शतक ठोकने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज हैं. उनसे आगे नाथन एस्टल का नाम है, जिन्होंने भारत के खिलाफ कीवी देश की ओर से सबसे ज्यादा 5 शतक अपने नाम किए. इसके बाद मिचेल (4 शतक, सिर्फ 11 पारियों में) का नाम आ गया है. उन्होंने यहां क्रिस केन्स और रॉस टेलर को पछाड़ दिया.

vs IND वनडे में NZ के लिए सबसे ज्यादा शतक

  • 5- नाथन एस्टल (29 पारियां)
  • 4- डेरिल मिशेल (11 पारियां)*
  • 3- क्रिस केर्न्स (28 पारियां)
  • 3- रॉस टेलर (34 पारियां)

भारत में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक

मिचेल अब वनडे फॉर्मेट में भारत के खिलाफ भारत में सबसे ज्यादा शतक जमाने की दौड़ में दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे आगे साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स का नाम है, जिन्होंने भारत में भारत के खिलाफ 5 शतक बनाए, जबकि मिचेल अब तक 4 शतक बना चुके हैं.

  • 5- एबी डिविलियर्स (11 पारियां)
  • 4- डेरिल मिशेल (8 पारियां)*

भारत के खिलाफ डेरिल मिचेल की पिछली 7 वनडे पारियां देखें तो उनका स्कोर रहा है. 130 (धर्मशाला), 134 (मुंबई), 17 (दुबई), 63 (दुबई), 84 (वडोदरा), 131* (राजकोट), 137 (इंदौर, इस मैच में) रन बनाकर वह यहां आउट हुए और अब यह उनका सर्वाधिक वनडे स्कोर भी है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें