IND vs NZ: डेरिल मिचेल ने ठोका शानदार शतक, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले बने दूसरे कीवी बल्लेबाज

Written By: Vanson Soral Updated by: Vanson Soral
Updated Date:October 22, 2023 5:34 PM IST

IND vs NZ: भारत के खिलाफ डेरिल मिचेल ने शानदार शतक ठोकते हुए इतिहास रच दिया. मिचेल ने इससे पहले रचिन रविंद्र के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी की.

IND vs NZ: ICC वर्ल्ड कप 2023 के 21वें मुकाबले में न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने धर्मशाला में भारत के खिलाफ शानदार शतक ठोका. डेरिल ने 101 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से वनडे करियर का अपना 5वां और वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक जड़ा. वनडे वर्ल्ड कप में दूसरी बार किसी कीवी बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ शतक लगाया है. इससे पहले 1975 वर्ल्ड कप में ग्लेन टर्नर ने भारत के खिलाफ शतक जड़ा था.

Advertising
Advertising

भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले कीवी बल्लेबाज

  • ग्लेन टर्नर (1975)
  • डेरिल मिशेल (2023)*

डेरिल मिचेल शानदार फॉर्म में हैं और साल 2023 में उन्होंने चौथा वनडे शतक लगाया है. मिचेल दूसरे ऐसे कीवी बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने सबसे कम पारियों में 5 वनडे शतक लगाए हैं.

न्यूजीलैंड के लिए पांच वनडे शतकों के लिए सबसे कम पारी

  • 22 - डेवोन कॉनवे
  • 30 - डेरिल मिशेल
  • 56 - केन विलियमसन
  • 64 - नाथन एस्टल

वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ नंबर 4 या उससे नीचे के बल्लेबाज का शतक

  • 103* - महेला जयवर्धने (एसएल), मुंबई, 2011 फाइनल
  • 138 - ब्रेंडन टेलर (ZIM), ऑकलैंड, 2015
  • 113 - एंजेलो मैथ्यूज (एसएल), लीड्स, 2019
  • 100* - डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड) धर्मशाला, 2023

साल 2023 में वनडे में सर्वाधिक शतक

  • 5-शुभमन गिल
  • 4- डेवोन कॉनवे
  • 4-विराट कोहली
  • 4- डेविड मलान
  • 4- डेरिल मिचेल

इससे पहले डेरिल मिचेल ने कीवी टीम को शुरुआती झटके लगने के बाद रचिन रविंद्र के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी की. मिचेल और रविंद्र के बीच कुल 151 रनों की साझेदारी हुई जो वर्ल्ड कप में भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले में किसी भी विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप मैच में सबसे बड़ी साझेदारी (कोई भी विकेट)

  • 148* - रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल, धर्मशाला, 2023
  • 136 - सुनील गावस्कर और क्रिस श्रीकांत, नागपुर, 1987
  • 129* - राहुल द्रविड़ और मोहम्मद कैफ, सेंचुरियन, 2003
  • 127 - मोहम्मद अज़हरुद्दीन और सचिन तेंदुलकर, डुनेडिन, 1992
  • 116 - एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा, मैनचेस्टर, 2019
  • 100 - जॉन राइट और ब्रूस एडगर, लीड्स, 1979

धर्मशाला में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत ने दो बदलाव करते हुए चोटिल ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और शार्दुल ठाकुर की जगह मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया. न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें