World Cup 2023: डेरेल मिचेल के नाम बड़ी उपलब्धि, सौरव गांगुली के खास क्लब में हुए शामिल

Written By: Akhilesh Tripathi Updated by: Akhilesh Tripathi
Updated Date:November 15, 2023 10:40 PM IST

डेरेल मिचेल ने भारत के खिलाफ मैच में 119 गेंद में 134 रन की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने नौ चौके और सात छक्के लगाए

मुंबई. वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में डेरेल मिचेल का बल्ला एक बार फिर बोला. डेरेल मिचेल ने भारत के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दूसरा शतक लगाया और 134 रन की पारी खेली. भारत के खिलाफ शतक जड़ने के साथ ही उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई. उन्होंने सौरव गांगुली के खास क्लब में एंट्री ली.

Advertising
Advertising

डेरेल मिचेल ने भारत के खिलाफ मैच में 119 गेंद में 134 रन की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने नौ चौके और सात छक्के लगाए और मोहम्मद शमी की गेंद पर आउट हुए. उन्होंने भारत के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दूसरा शतक लगाया है. एक ही टीम के खिलाफ विश्व कप के एडिशन में दो बार शतक लगाने वाले वह सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं. सौरव गांगुली ने साल 2003 में केन्या के खिलाफ यह कारनामा किया था.

वर्ल्ड कप संस्करण में एक ही टीम के खिलाफ दो शतक:

सौरव गांगुली बनाम केन्या, 2003

डेरिल मिशेल बनाम भारत, 2023

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह

भारत ने विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के शतक से न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 398 रन का लक्ष्य रखा है, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने दोनों ओपनर्स के विकेट जल्दी गंवा दिए. डेवॉन कॉन्वे (13 रन) और रचिन रविंद्र (13 रन) मोहम्मद शमी का शिकार बने, मगर इसके बाद डेरेल मिचेल और केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों के बीच 181 रन की साझेदारी हुई. मोहम्मद शमी ने एक बार फिर इस साझेदारी को तोड़ा. इस साझेदारी के टूटते ही न्यूजीलैंड की टीम बिखर गई. हालांकि मिचेल ने मोर्चा संभाले रखा और वनडे करियर का छठा शतक लगाया. भारत के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 327 रन पर ढेर हो गई और भारतीय टीम ने 70 रन से इस मुकाबले को जीतकर वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में जगह बनाई. मैच में सात विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें