India-Pakistan: भारत का अटैक देख एयरपोर्ट पर ही बच्चों की तरह रोने लगा क्रिकेटर, कहा- कभी नहीं जाऊंगा पाकिस्तान

Written By: Ezaz Ahmad Updated by: Ezaz Ahmad
Updated Date:May 11, 2025 10:56 AM IST

PSL 2025: लीग के रद्द होने के बाद जब विदेशी क्रिकेटर पाकिस्तान छोड़कर जा रहे थे तब दुबई एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी खिलाड़ी रिशाद हुसैन ने अपना दर्द बयां किया.

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले चार दिनों से जारी युद्ध अब थम गया है. भारत की शक्तिशाली हथियारों के आगे पाकिस्तान के सारे हथियार और ड्रोन फुस्स हो गए. भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए चार दिन पहले ही आपरेशन सिंदूर चलाया था और इसके तहत पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर हमला करके उसे तबाह कर दिया. भारत के हमलों के कारण पाकिस्तान को अपना पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2025 का कैंसिल करना पड़ा.

Advertising
Advertising

लीग के रद्द होने के बाद जब विदेशी क्रिकेटर पाकिस्तान छोड़कर जा रहे थे तब दुबई एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी खिलाड़ी रिशाद हुसैन ने अपना दर्द बयां किया. उन्होंने बताया कि कैसे उनके हमवतन क्रिकेटर नाहिद राणा हमलों को देखकर कांपने लगे और साथ ही उन्होंने एक ऐसे क्रिकेटर के बारे में भी बताया, जिसने कहा कि वो कभी वो दोबारा कभी पाकिस्तान नहीं जाएगा.

'कुत्ते की दुम…', संघर्ष विराम तोड़ने पर वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान को धो डाला

रिशाद हुसैन ने कहा कि वह दुबई पहुंचकर राहत महसूस कर रहे हैं. दुबई एयरपोर्ट पर रिशाद ने क्रिकबज से कहा, '' सैम बिलिंग्स, डेरिल मिचेल, कुसल परेरा, डेविड वीजे और टॉम कर्रन समेत सभी खिलाड़ी डरे हुए थे. दुबई में लैंड होने के बाद डेरिल मिचेल ने मुझसे कहा कि वो कभी दोबारा पाकिस्तान नहीं जाएंगे, खासतौर पर ऐसे संकट के समय में तो कतई नहीं.''

बांग्लादेशी क्रिकेटर ने यह भी बताया कि चिंतित इंग्लिश क्रिकेटर टॉम कुरेन को सांत्वना देना कितना मुश्किल था, जो बच्चों की तरह एयरपोर्ट पर ही रोने लगे थे. उन्होंने कहा, '' वह (टॉम कुरेन) एयरपोर्ट गए, लेकिन उन्होंने सुना कि एयरपोर्ट बंद है. फिर वह एक छोटे बच्चे की तरह रोने लगे, उन्हें संभालने के लिए दो या तीन लोगों की ज़रूरत पड़ी.''

Imran khan Death News: क्या भारत के साथ हमले के दौरान हुई पाकिस्तान के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान की मौत? जानिए क्या है

बांग्लादेश के खिलाड़ी रिशाद हुसैन ने यह भी बताया कि दुबई में लैंड होने के बाद उन्हें खबर मिली कि जब उनका हवाई जहाज पाकिस्तान के एयरपोर्ट से उड़ान भर चुका था, उसके 20 मिनट बाद ही एयरपोर्ट पर हमला हो गया था. मौत से सिर्फ 20 मिनट दूर होने पर रिशाद हुसैन ने कहा कि दुबई आने के बाद उन्हें ऐसा लगा जैसे उन्हें दूसरा जीवन मिल गया हो.

रिशाद लाहौर कलंदर्स टीम का हिस्सा थे और तेज गेंदबाज नाहिद राणा (पेशावर जाल्मी) के साथ, पीएसएल 2025 में भाग लेने वाले दो बांग्लादेशी खिलाड़ी थे.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें