VIDEO: डेरेल मिचेल ने जड़ा वनडे वर्ल्ड कप 2023 का सबसे लंबा छक्का, अय्यर को पीछे छोड़ा
डेरेल मिचेल ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा और वनडे करियर का छठा शतक लगाया. उन्होंने रविंद्र जडेजा की गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर शानदार छक्का लगाया.
(Photo credit-ICC Twitter video)
मुंबई. वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में डेरेल मिचेल का बल्ला एक बार फिर बोला. डेरेल मिचेल ने भारत के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दूसरा शतक लगाया. उन्होंने रविंद्र जडेजा के ओवर में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का सबसे लंबा छक्का लगाया. उन्होंने 107 मीटर लंबा छक्का जड़ा
न्यूजीलैंड की पारी के 27वें ओवर में रविंद्र जडेजा की फुल गेंद को बॉलर के सिर के ऊपर से डेरेल मिचेल ने खड़े- खड़े गेंद को रूफ पर लॉन्ग ऑन पर छक्के के लिए पहुंचा दिया. यह 107 मीटर लंबा छक्का था. डेरेल मिचेल ने श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 106 मीटर लंबा छक्का लगाया था.
यहां देखें वीडियो:
वर्ल्ड कप 2023 में सबसे लंबा छक्का :
107 मीटर - डेरेल मिचेल vs भारत
106 मीटर - श्रेयस अय्यर vs श्रीलंका
104 मीटर - ग्लेन मैक्सवेल vs न्यूजीलैंड
104 मीटर - केएल राहुल vs न्यूजीलैंड
101 मीटर - श्रेयस अय्यर vs अफगानिस्तान
डेरेल मिचेल ने वनडे करियर का छठा शतक लगाया.
भारत ने विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के शतक से न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 398 रन का लक्ष्य रखा है, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने दोनों ओपनर्स के विकेट जल्दी गंवा दिए. डेवॉन कॉन्वे (13 रन) और रचिन रविंद्र (13 रन) मोहम्मद शमी का शिकार बने, मगर इसके बाद डेरेल मिचेल और केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों के बीच 181 रन की साझेदारी हुई. डेरेल मिचेल ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा और वनडे करियर का छठा शतक लगाया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें