David Beckham To Witness India Vs New Zealand 1st Semi Final Along With Sachin Tendulkar
IND Vs NZ: महान फुटबॉलर डेविड बैकहम भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल देखने पहुंचेंगे, सचिन तेंदुलकर भी होंगे साथ
David Beckham To Witness India vs New Zealand: मैनचेस्टर यूनाइटेड और रियल मैड्रिड के दिग्गज बेकहम को लेकर भारत में जबरदस्त क्रेज और साथ ही भारत में उनका काफी फैन फॉलोइंग भी है.
नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम (David Beckham) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले सेमीफाइनल मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रह सकते हैं. भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाएगा और इस दौरान सचिन तेंदुलकर समेत कई बड़ी हस्तियां स्टेडियम में टीम इंडिया को चीयर करते हुए नजर आने वाले हैं.
रेव स्पोर्ट्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार, “बेकहम भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में सचिन तेंदुलकर के साथ बैठाकर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.” ऐसा माना जा रहा है कि बेकहम यूनिसेफ के गुडविल एम्बेसडर के तौर पर वानखेड़े में मौजूद रहेंगे. वह 2005 में सद्भावना दूत के रूप में यूनिसेफ से जुड़े थे.
एक सूत्र के अनुसार बैकहम इस समय गुजरात में हैं क्योंकि वह बाल अधिकारों और लैंगिक समानता की वकालत करने में योगदान देने के लिए देश का दौरा कर रहे हैं जो विश्व बाल दिवस 2023 की ‘वैश्विक थीम’ भी है.
मैनचेस्टर यूनाइटेड और रियल मैड्रिड के दिग्गज बेकहम को लेकर भारत में जबरदस्त क्रेज और साथ ही भारत में उनका काफी फैन फॉलोइंग भी है. बेकहम सचिन के साथ स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाते नजर आने वाले हैं. बीसीसीआई ने 8 सितंबर, 2023 को सचिन को विश्व कप 2023 के लिए ‘गोल्डन टिकट’ प्रदान किया गया.
गोल्डन टिकट कुछ खास लोगों को दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित सम्मान है. यह तेंदुलकर को किसी भी स्थान से विश्व कप का कोई भी मैच देखने की अनुमति देता है.
Add India.com as a Preferred Source
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया अब तक एक भी मैच नहीं हारी है और अब रोहित शर्मा एंड कंपनी सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर नॉकआउट का तिलस्म तोड़ने की कोशिश करेगी. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड वानखेड़े में भारत के खिलाफ 2019 विश्व कप की जीत दोहराना चाहेगा. भारत ने ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.