
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
पर्थ: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) ने मंगलवार को अपने घर में संभवत: अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद कहा कि उनका समय पूरा हो रहा है और अब युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आगे आना चाहिए. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच को खेलने के बाद समझा जा रहा है कि वॉर्नर टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे.
ऑस्ट्रेलियाई टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 37 रन से हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ वो तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने से चूक गई. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 220 रन का स्कोर बनाया और फिर ऑस्ट्रेलिया को 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रनों पर रोक दिया.
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में David Warner ने ठोका 26वां अर्धशतक, हासिल की बड़ी उपलब्धि
वॉर्नर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 49 गेंद में 81 रन की पारी खेलने के बाद कहा, ” मैं अच्छा हूं और अपने काम को लगभग पूरा कर लिया है. अब युवाओं के लिए आगे आने और अपनी प्रतिभा दिखाने का समय आ गया है.”
37 साल के सलामी बल्लेबाज वॉर्नर ने पिछले साल ODI विश्व कप फाइनल की जीत के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कहा था, जबकि उनका टेस्ट करियर जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी टेस्ट में अर्धशतक के साथ समाप्त हुआ. बाएं हाथ के बल्लेबाज के नाम 102 टी20 मैच में 3067 रन है. उनके नाम टी20 में एक शतक और 26 अर्धशतक है. वॉर्नर ने इस साल की शुरुआत में टेस्ट और वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था.
6,6,6,6,6,6,6…आंद्रे रसेल ने पर्थ में दिखाई ‘मसल पॉवर’, कंगारुओं के छुड़ाए छक्के, देखें-VIDEO
टेस्ट में अपनी संन्यास की घोषणा करते हुए इस खब्बू बल्लेबाज ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि वह दुनिया भर में टी20 अंतरराष्ट्रीय और टी20 लीग के लिए उपलब्ध रहेंगे. वह इस महीने के आखिर में न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं.
वॉर्नर इसके बाद आईपीएल के लिए भारत जाएंगे और फिर टी20 विश्व कप के लिए अमेरिका और वेस्टइंडीज का दौरा करेंगे. उन्होंने कहा, ” ब्रेक लेना और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना अच्छा होगा. न्यूजीलैंड दौरे के बाद मेरे पास काफी समय होगा. विश्व कप से पहले आईपीएल के लिए भारत जाउंगा.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.