DC vs LSG: आखिरी लीग मैच में क्या कमाल कर पाएगी दिल्ली vs लखनऊ, देखें मैच की टॉप-5 बैटल
आईपीएल 2024 में प्लेऑफ के लिए अभी तीन स्थान बाकी है. दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए आज यानी के मंगलवार को एक-दूसरे से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. अपने अंतिम लीग मैच में अगर दिल्ली आज हारी तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी, लेकिन लखनऊ अगर हारी तो उसके पास 14 अंकों तक पहुंचने का एक और मौका रहेगा. दिल्ली vs लखनऊ मैच की टॉप-5 बैटल पर एक नजर