WPL 2023 Final, DC vs MI Playing 11: फाइनल में इन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है दिल्ली और मुंबई, देखें संभावित प्लेइंग XI

WPL 2023 Final, DC vs MI Playing 11: लीग चरण में टॉप पर रहने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने सीधे फाइनल में एंट्री मारी है जबकि मुंबई ने एलिमिनेटर मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को रौंदकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है.

Published date india.com Updated: March 26, 2023 11:06 AM IST
WPL 2023 Final, DC vs MI Playing 11: फाइनल में इन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है दिल्ली और मुंबई, देखें संभावित प्लेइंग XI
WPL Final 2023 DC vs MI Predicted Playing XI

WPL 2023 Final, DC vs MI Playing 11: महिला प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) के पहले सीजन का ऐतिहासिक फाइनल मुकाबला आज यानी के रविवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम (Brabourne Stadium) में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC Vs MI WPL 2023 Final) के बीच खेला जाएगा.

लीग चरण में टॉप पर रहने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने सीधे फाइनल में एंट्री मारी है जबकि मुंबई ने एलिमिनेटर मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को रौंदकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है. लीग चरण में दिल्ली और मुंबई, दोनों एक-एक बार एक दूसरे को हरा चुकी है. ऐसे में अब फाइनल मुकाबले में दिल्ली और मुंबई के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है और यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमें इस ऐतिहासिल फाइनल में किस प्लेइंग XI के साथ उतरती है.

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम फाइनल में अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है. इस्सी वोन्ग महिला प्रीमियर लीग में हैट्रिक लेने वाली एकलौती प्लेयर हैं. उन्होंने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में ही यह कारनामा किया. वहीं, दूसरी तरफ नताली सिवर ने 38 गेंदों पर 72 रनों की तूफानी पारी खेली थी और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

मुंबई को फाइनल में यदि बड़ा स्कोर खड़ा करना है तो हरमनप्रीत हो अच्छी पारी खेलनी होगी जबकि साइवर ब्रंट को भी अहम योगदान देना होगा.

दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो टीम के पास टॉप ऑर्डर में कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा जैसे खतरनाक बैटर मौजूद हैं. शेफाली अपने आक्रामक और बड़े शॉट्स के लिए जानी जाती है जबकि मेग लैनिंग पारी को संभालती हैं. दिल्ली का खेमा चाहेगा कि फाइनल में दोनों का बल्ला आग उगले. शेफाली ने 2 बार अर्धशतकीय पारी खेली है. कप्तान मैग लैनिंग भी अच्छी बल्लेबाजी कर रही है, उन्होंने 8 मैचों में 310 रन बनाए हैं.

मध्यक्रम में जेमिमाह रोड्रिगेज का फाइनल में रोल महत्वपूर्ण होगा. मिडिल आर्डर को मजबूती देने के उनको फील्डिंग में भी महत्वपूर्ण रोल अदा करना होगा। अभी तक खेले 8 मैचों में उन्होंने सिर्फ 117 रन ही बनाए हैं. इसके अलावा दिल्ली को अपने गेंदबाजों के भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

फाइनल मुकाबले के लिए दिल्ली और मुंबई की संभावित 11

मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हैली मेथ्युP, नताली सिवर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर,
पूजा वस्त्राकार, इस्सी वोन्ग, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, जीर्तीमानी कलिता, साइका इशाक,

दिल्ली कैपिटल्स: मैग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, ऐलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिगेज, मारीजान काप, जेस जोनासन, अरुंधति रेड्डी, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, शिखा पांडेय, पूनम यादव.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.