
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
MI vs DC WPL 2023: विजय रथ पर सवार मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) में जीत की अपनी हैट्रिक लगा दी. मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 18 ओवर में 105 रन ही ढेर कर दिया और फिर 15 ओवर में ही 2 विकेट खोकर इस लक्ष्य का हासिल कर लिया. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस शानदार जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया है. दिल्ली कैपिटल्स को तीन मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा है.
हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद कहा, ” मुझे लगता है कि आज हमारे गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और उन्होंने प्लान के अनुसार गेंदबाजी की. वे मेरा काम आसान कर रही हैं. जब गेंदबाजी के इतने सारे विकल्प हों तो काम आसान हो जाता है. हमारे गेंदबाजों को इस जीत का श्रेय जाता है, जिस तरह से वे अपनी फ़ील्ड के साथ गेंदबाजी कर रही हैं.”
मुंबई इंडियंस की यह लगातार तीसरी जीत है. टीम के छह अंक हो गए हैं और वह मजबूती के साथ तालिक में पहले नंबर पर कायम हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को तीन मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा है. टीम चार अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.
मुंबई इंडियंस के लिए यास्तिका भाटिया ने 41, हेली मैथ्यूज ने 32, नैटली सिवर-ब्रंट ने नाबाद 23 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 11 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऐलिस कैप्सी और टारा नॉरिस को एक-एक सफलता मिली.
3️⃣ in 3️⃣ for @mipaltan 👏
Saika Ishaque and the team seem to have hit a “purple patch” 😉
Scorecard ▶️ https://t.co/MoIM0uiTCo #TATAWPL | #DCvMI pic.twitter.com/XP5S3ZoS78
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 9, 2023
मैच में तीन ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट चटकाने वाली साइका इशाक को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड्स के लिए चुना गया. इशाक ने कहा, ” मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है. यह सपने जैसा लग रहा है. मेरे कोचों ने मेरा साथ दिया जिसकी वजह से मैं प्रदर्शन कर पा रही हूं. मेरी भूमिका एक जैसी है और मुझे एक समय पर एक गेंद और एक मैच को ही देखना है. मैं इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद करती हूं.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.