
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore Women 11th Match: दिल्ली कैपिटल्स ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) में आज यानी के सोमवार को खेले रोमांचक मैच में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर (DC vs RCB) को 6 विकेट से हरा दिया. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करते हुए रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर को 4 विकेट पर 150 रन पर रोक दिया और फिर दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.
151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को अंतिम चार गेंदों पर सात रनों की जरूरत थी और जेस जॉनासन ने छक्का लगाकर बैंगलोर का दिल तोड़ दिया और दिल्ली को रोमांचक जीत दिला दी. जेस जॉनासन और मारिजान काप ने पांचवें विकेट के लिए 31 गेंदों पर 45 रनों की अविजित साझेदारी की.
जेस जॉनासन ने 15 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 29 और मारिजान काप ने 32 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रनों की नाबाद पारी खेली. उनके अलावा मेग लैनिंग ने 15, एलिस कैप्सी ने 24 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 38 और जेमिमाह रॉड्रिग्स ने 28 गेंदों पर तीन चौकों के सहारे 32 रनों की पारी खेली.
दिल्ली कैपिटल्स की पांच मैचों यह चौथी जीत है और टीम के अब आठ अंक हो गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स का नेट रन रेट अब +1.887 का हो गया है और टीम मजबूती के साथ दूसरे नंबर पर कायम है. वहीं, रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर को पांच मैचों में लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है. टीम को अभी भी इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश है.
This is your cue to catch your breath 😮💨
A close encounter, but we came out on 🔝#YehHaiNayiDilli #CapitalsUniverse #DCvRCB #TATAWPL pic.twitter.com/fbjs4tlXHN
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 13, 2023
LIVE DC vs RCB WPL 2023: मेग लैनिंग ने 15, एलिस कैप्सी ने 24 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 38 और जेमिमाह रॉड्रिग्स ने 28 गेंदों पर तीन चौकों के सहारे 32 रनों की पारी खेली.
LIVE DC vs RCB WPL 2023: जेस जॉनासन ने 15 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 29 और मारिजान काप ने 32 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रनों की नाबाद पारी खेली.
LIVE DC vs RCB WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करते हुए रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर को 4 विकेट पर 150 रन पर रोक दिया और फिर दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.
LIVE DC vs RCB WPL 2023: दिल्ली को चार गेंदों पर सात रनों की जरूरत थी और जेस जॉनासन ने छक्का लगाकर बैंगलोर का दिल तोड़ दिया और दिल्ली को रोमांचक जीत दिला दी.
LIVE DC vs RCB WPL 2023: दिल्ली की चौथी जीत में चमकीं कैप्सी और काप, बैंगलोर की लगातार पांचवीं हार
LIVE DC vs RCB WPL 2023: जेमिमाह रॉड्रिग्स 28 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुईं. उनके आउट होने के बाद जेस जॉनासन बल्लेबाजी के लिए आई हैं. 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 114/4 है. दिल्ली को जीत के लिए 30 गेंदों पर 37 रनों की जरूरत है.
LIVE DC vs RCB WPL 2023: जेमिमा 32 रन बनाकर आउट, 109 के स्कोर पर दिल्ली को लगा चौथा झटका
LIVE DC vs RCB WPL 2023: कप्तान मेग लैनिंग के आउट होने के बाद मारिजान काप बल्लेबाजी के लिए आई हैं. 9 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स 74/3 है. मरीज़ान काप (4*), जेमिमाह रॉड्रिग्स (11*).
LIVE DC vs RCB WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, कप्तान मेग लैनिंग 15 रन बनाकर आउट
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें