By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Delhi Ranji Trophy 2024 Probables Virat Kohli Rishabh Pant Named In 84 List No Ishant Sharma
रणजी ट्रॉफी में होगी विराट कोहली की वापसी?, दिल्ली की संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में नाम शामिल
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद विराट कोहली और ऋषभ पंत रणजी ट्रॉफी खेलते हुए नजर आ सकते है. उनको दिल्ली की संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया गया है.
दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को दिल्ली की रणजी ट्रॉफी टीम के संभावित खिलाड़ियों की 84 सदस्यीय विशाल सूची में जगह मिली है.मगर इन दोनों के पूरे सत्र के दौरान टीम की ओर से लाल गेंद के किसी मुकाबले के लिए उपलब्ध रहने की संभावना नहीं है.
कानपुर टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन मचाएंगे तहलका, इन 6 रिकॉर्ड्स पर होगी नजर
वही भारतीय टीम के अनुभवी गेंदबाज इशांत शर्मा को इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है. आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित करने वाले मयंक यादव और हर्षित राणा को संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया गया है.
2012 में खेला था आखिरी रणजी मैच
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने दिल्ली के लिए पिछली बार 2012 में गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेला था. जबकि पंत पिछली बार टीम की ओर से लाल गेंद का मुकाबला कोविड-19 महामारी की शुरुआत से पहले खेले थे.
डीडीसीए के एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि यह एक प्रोटोकॉल है. वे हमारे पंजीकृत खिलाड़ी हैं और अगर वे खेलना चाहते हैं. तो उनका नाम संभावित खिलाड़ियों की सूची में डालना हमारी जिम्मेदारी है.
जानें कानपुर में कैसा रहा है भारतीय टीम का टेस्ट में रिकॉर्ड
ईशांत शर्मा को नहीं मिली जगह
ईशांत शर्मा के मामले में यह समझा जाता है कि उनके रणजी ट्रॉफी खेलने का कोई मतलब नहीं है. क्योंकि अब वह राष्ट्रीय टीम की योजनाओं में शामिल नहीं हैं. ईशांत दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में भी नहीं खेले थे लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के लिए खुद को उपलब्ध कराते हैं या नहीं. यह टी20 टूर्नामेंट आईपीएल नीलामी से ठीक पहले आयोजित किया जाएगा.
हालांकि सभी की निगाहें मयंक पर होंगी जिन्होंने पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर होने से पहले आईपीएल में 150 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करके सभी का ध्यान खींचा था. मयंक के पास अब बीसीसीआई का तेज गेंदबाजों का अनुबंध है.वह पिछले पांच महीनों से राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हैं. वह अब सिमुलेशन में प्रतिदिन कम से कम 15 ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें