हरमनप्रीत कौर की कप्तानी जाना लगभग तय! इस दिन आएगा BCCI का फैसला

महिला टी20 विश्व कप 2024 में भारत के प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई बड़ा फैसला लेने का मन बना चुकी है. बीसीसीआई हरमनप्रीत कौर को कप्तानी के पद से हटा सकती है.

Published date india.com Published: October 16, 2024 4:05 PM IST
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी जाना लगभग तय! इस दिन आएगा BCCI का फैसला

आईसीसी इवेंट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम(India women’s national cricket team) के लिए ऑस्ट्रेलिया सबसे बड़ी परेशानी का सबब बन चुकी है. पिछले कुछ वर्षों से भारत और ट्रॉफी के बीच यह टीम एक ऐसी दीवार बन गई है. जिसे लांघना हरमनप्रीत कौर(Harmanpreet Kaur) की अगुवाई वाली टीम के लिए नामुमकिन बन गया.

अब महिला टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद टीम की कप्तान पर एक्शन लिया जा सकता है. बीसीसीआई(BCCI) जल्द ही उन्हें हटाकर एक नई कप्तान चुन सकती है. इसके लिए दो खिलाड़ी सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही हैं.

हरमनप्रीत कौर की उत्तराधिकारी वैसे तो स्मृति मंधाना(Smriti Mandhana ) हैं. लेकिन जेमिमा रोड्रिग्स(Jemimah Rodrigues) को उनसे भी बड़ा दावेदार माना जा रहा है. मिताली राज ने इस नाम को सपोर्ट कर क्रिकेट जगत में हलचल तेज कर दी है.

महिला टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम के बाहर होने के बाद पूर्व कप्तान मिताली राज ने कहा कि अगर भारतीय टीम नए कप्तान की ओर देख रही है. तो निर्णय लेने का यही सही समय है.

हरमनप्रीत कौर ने टी20 विश्व कप के चार संस्करणों में टीम की अगुवाई की है. मगर ताजा संस्करण प्रदर्शन के लिहाज से काफी खराब था. मिताली राज(Mithali Raj) ने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा कि अगर चयनकर्ता बदलाव का मन बना रहे हैं तो मैं एक युवा कप्तान के साथ जाऊंगी. बदलाव का यही समय है क्योंकि अगर आप और देर करेंगे. तो अगले अक्टूबर में वनडे विश्व कप भी है. अगर आप अभी कप्तान नहीं बदलेंगे तो बाद में कप्तान बदलने का कोई तुक नहीं होगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

नया कप्तान बनाना लगभग तय

मंधाना की उम्र अभी 28 साल है और वह वनडे विश्व कप(ICC Women’s ODI World Cup) और टी20 विश्व कप(ICC Women’s T20 World Cup) जैसे बड़े टूर्नामेंट खेल चुकी हैं. इसका मतलब है कि वह युवा होने के साथ-साथ अनुभव भी रखती हैं और ज्यादा समय तक टीम का नेतृत्व कर सकती हैं.

हालांकि, मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स(Jemimah Rodrigues) को मंधाना से भी बड़ा दावेदार माना जा रहा है. दोनों में कौन कप्तान बनेगा, यह देखने वाली बात होगी. लेकिन कप्तानी को लेकर बीसीसीआई फेरबदल कर सकती है, यह तय माना जा रहा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.