Devon Conway Hits A Century On His Odi World Cup Debut Vs Eng In Narendra Modi Stadium Ahmedabad
Devon Conway ने रचा इतिहास, ODI World Cup में न्यूजीलैंड के लिए ठोका सबसे तेज शतक
Devon Conway Century in World Cup 2023: कॉन्वे ने 83 गेंदों पर 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी. वनडे में उनका यह पांचवां शतक है. कॉन्वे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
अहमदाबाद: न्यूजीलैंड के नए रनमशीन डेवोन कॉन्वे (Devon Conway) ने वनडे वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है. कॉन्वे इस टूर्नामेंट के इतिहास में न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने गुरुवार को वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) के पहले ही मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया.
कॉन्वे ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) में 83 गेंदों पर 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की. मेंस वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है. अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप खेल रहे कॉन्वे का 50 ओवरों के क्रिकेट में यह पांचवां शतक है. वह अब वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
इसके साथ ही कॉन्वे अब अपने वर्ल्ड कप डेब्यू में शतक बनाने वाले न्यूजीलैंड के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले स्कॉट स्टाइरिस (2003), नाथन एस्ले (1996) और ग्लेन टर्नर (1975) यह कमाल कर चुके हैं.
32 साल के डेवोन कॉन्वे का इस साल यह चौथा वनडे शतक है. इसमें उन्होंने दो भारत में, एक पाकिस्तान में और एक इंग्लैंड में बनाया है. उन्होंने कीवी टीम के लिए इस मैच से पहले 22 वनडे खेले हैं. इसमें उनके नाम 138 रन बेस्ट स्कोर है. इस बल्लेबाज ने साथ ही अपनी टीम के लिए अब तक 41 टी20आई और 16 टेस्ट मैच भी खेले हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.