फील्डिंग के लिए आसान नहीं है धर्मशाला का मैदान लेकिन खिलाड़ियों ने जी-जान लगायी: पैट कमिंस

Updated Date:October 28, 2023 10:25 PM IST

विश्व कप 2023 मैच में शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी ओवर में मिली रोमांचक जीत का श्रेय ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फील्डर्स को दिया.

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व कप के बड़े स्कोर वाले रोमांचक मैच में पांच रन की जीत का श्रेय काफी हद तक फील्डर्स को देते हुए कहा कि मुश्किल परिस्थितियों में उनके खिलाड़ियों ने अपना सब कुछ झोंक दिया. ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 388 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड की पारी को नौ विकेट पर 383 रन पर रोक दिया.

Advertising
Advertising

न्यूजीलैंड को पांच गेंद में 13 रन की जरूरत लेकिन ऑस्ट्रेलिया के फील्डर्स खास कर मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) ने दो शानदार बाउंड्री बचाईं. उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर जेम्स नीशम को रन आउट भी किया.

Also read: AUS Vs NZ: ऑस्ट्रेलिया ने जीता रोमांचक मैच, न्यूजीलैंड ने जीता दिल; मैच में बने कुल 771 रन

कमिंस ने मैच के बाद कहा, इस मैच में फील्डर्स से बड़ा अंतर आया. मार्नस ने अपना सब कुछ झोंक दिया. इस मैदान में फील्डिंग करना आसान नहीं है लेकिन मेरे खिलाड़ियों ने जी-जान लगा दी.’’

चोट से वापसी करने वाले ट्रेविस हेड ने 67 गेंद में 109 रन की आक्रामक पारी खेली. उन्होंने सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के साथ 175 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी. कमिंस ने कहा, यह शानदार मुकाबला रहा. उनकी टीम ने मैच में कई बार वापसी की. उन्होंने कई बार हम पर दबाव बनाया.

Also read: AUS Vs NZ World Cup 2023 Highlights: ऑस्ट्रेलिया की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को पांच रन से हराया

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम (Tom Latham) को लक्ष्य के इतने करीब पहुंच कर जीत हासिल करने में नाकाम रहने का मलाल है. उन्होंने कहा, क्रिकेट का शानदार खेल. कई बार उतार-चढ़ाव आये. इतना करीब आ कर चूक जाना जाहिर तौर पर निराशाजनक है. ऑस्ट्रेलिया ने अच्छा प्रदर्शन कर हमें शुरू से ही बैकफुट पर रखा.’’

लैथम ने बड़े स्कोर वाले मैच में 10 ओवर में महज 37 रन देकर तीन विकेट लेने वाले ग्लेन फिलिप्स (Glenn Philips) की तारीफ की. उन्होंने कहा, उन्होंने महत्वपूर्ण समय पर कमाल की गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 30 (37) रन देकर तीन विकेट लिए. एक छोर से पूरे 10 गेंद फेंकना शानदार था.’’

मैन ऑफ द मैच ट्रेविस हेड (Travis Head) ने कहा, टीम में वापसी कर के अच्छा लग रहा है. टीम की जीत में योगदान देना अच्छा है. आखिर में यह काफी करीबी मुकाबला हो गया.’’

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें