
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में इन दिनों रनों की बरसात अगर कोई बल्लेबाज कर रहा है तो वह सिर्फ करुण नायर (Karun Nair) हैं, जो इन दिनों विदर्भ के लिए खेलते हुए अपने जीवन की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नजर आ रहे हैं. करुण ने इस सीजन अब तक 7 पारियों में 752 रन बनाए हैं और इन रनों में वह 5 शतक और एक हाफ सेंचुरी अपने नाम कर चुके हैं. उनका औसत भी 752 का है क्योंकि वह इस टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ 1 ही बार आउट हुए हैं.
घरेलू क्रिकेट में नामी गेंदबाजों के खिलाफ वह जमकर रन जुटा रहे हैं. इस शानदार फॉर्म के बाद उन्हें टीम इंडिया में खिलाने की बात खूब हो रही है. लेकिन भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को लगता है कि करुण इस शानदार फॉर्म के बावजूद भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाएंगे.
इन दिनों साउथ अफ्रीका की एसए20 लीग में खेल रहे कार्तिक ने क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज पर अपने शो में कहा कि भारत की वनडे टीम फिलहाल सेट है और ऐसे में इस टीम में बहुत ज्यादा बदलाव की जगह नहीं हैं. हालांकि करुण नायर बहुत ही शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने अपने इस उम्दा प्रदर्शन से यह हक जरूर हासिल किया है कि उनके नाम पर सिलेक्शन कमेटी में चर्चा हो. यह हक उन्होंने कमाया है लेकिन मुझे नहीं लगता कि फिलहाल उन्हें भारतीय टीम में कोई मौका मिल सकता है.
कार्तिक ने यहां ध्यान दिलाया कि सिर्फ करुण ही नहीं कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल भी बेहतरीन फॉर्म में हैं और दोनों ने यह फॉर्म तब दर्शायी है, जब भारत की वनडे टीम बिल्कुल सेट दिख रही है. कार्तिक ने कहा, ‘करुण को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है और उनका फॉर्म देखकर मैं बहुत खुश हूं.’
इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘अगर वह इसी तरह आगे बढ़ते रहे तो क्यों नहीं वह भी टीम इंडिया में खेलने के हकदार होंगे. वह बेहतरीन फॉर्म में हैं और ऐसे बल्लेबाज हैं, जो स्पिन और फास्ट दोनों तरह के गेंदबाजों को बखूबी खेलते हैं. वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और मैं उनके लिए बहुत खुश हूं.’
इस चर्चा में उन्होंने कहा कि भारतीय वनडे टीम में अगर इस वक्त कोई खिलाड़ी जगह बना सकता है तो वह यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में बेहतरीन टेस्ट क्रिकेट खेला है. उन्हें फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 सीरीज में जगह नहीं मिली है.
कार्तिक ने कहा, ‘यशस्वी को टी20 सीरीज से आराम मिला है क्योंकि वह हाल ही में ऑस्ट्रेलिया का 5 मैच लंबा दौरा खत्म करके आए हैं. 5 टेस्ट मैच खेलना आसान नहीं है और ऐसे में चयनकर्ताओं ने उन्हें आराम देने का फैसला किया, जो सही सोच है क्योंकि यह मानसिक रूप से थका देने वाला होता है. उसे आराम की जरूरत है. 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलना कोई मजाक नहीं है. मुझे लगता है कि सिलेक्टर्स ने सही काम किया है. मुझे 100फीसदी भरोसा है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे और चैम्पियन्स ट्रॉफी में खेलेंगे. चिंता मत कीजिए.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.