'द हंड्रेड' लीग में क्रिकेट सिखाएंगे दिनेश कार्तिक, इस टीम ने बनाया अपना मेंटॉर और बैटिंग कोच

क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद कभी कोचिंग तो कभी कॉमेंटेटर के रूप में नई पारियां खेल रहे दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग के लिए लंदन स्प्रिरिट टीम में बतौर बैटिंग कोच भूमिका निभाने की हामी भर दी है.

Published date india.com Published: December 10, 2025 5:15 PM IST
Dinesh Karthik
दिनेश कार्तिक @Instagram

भारत के जबरदस्त मैच फिनिशर और विकेटकीपर बल्लेबाज रहे दिनेश कार्तिक इंटरनेशनल और आईपीएल से रिटायरमेंट के बाद कोचिंग और कॉमेंट्री के क्षेत्र में अपना दबदबा बढ़ाते जा रहे हैं. आईपीएल में आरसीबी के मेंटर दिनेश कार्तिक को ईसीबी द्वारा संचालित ‘द हंड्रेड’ की फ्रेंचाइजी लंदन स्पिरिट ने अपना मेंटर और बल्लेबाजी कोच बनाया है.

लंदन स्पिरिट के क्रिकेट निदेशक मो बोबट ने कहा, ‘लंदन स्पिरिट में दिनेश कार्तिक का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. वह हमारे खेल में सचमुच एक अलग सोच रखने वाले व्यक्ति हैं. शॉर्ट-फॉर्मेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनका लंबा अनुभव हमारे लिए बहुत कीमती होगा. उनके साथ काम करना भी बहुत मजेदार है. वह हर काम जबरदस्त ऊर्जा और उत्साह के साथ करते हैं.’

बोबट ने कहा, ‘खेल में बड़ा कद रखने वाले इंसान को अपने साथ जोड़ना एक संकेत है कि हम अपनी टीम को अच्छा सपोर्ट देने को महत्व देते हैं.’ लंदन स्पिरिट का मेंटर और बल्लेबाजी कोच बनाए जाने पर दिनेश कार्तिक ने कहा, ‘यह रोमांचक समय है. मैं सच में शामिल होने के लिए बहुत उत्साहित था.

लॉर्ड्स में काम करते हुए इंग्लैंड की गर्मियां बिताना एक सपने के सच होने जैसा है. यह वह ग्राउंड है जहां मैंने भारत के लिए डेब्यू किया था और अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था. लॉर्ड्स मेरे दिल के बहुत करीब है. मैं अगले साल स्क्वाड को एक साथ आते देखने और कुछ बेहतरीन क्रिकेटरों के साथ काम करने का इंतजार नहीं कर सकता.’

दिनेश कार्तिक के लिए लंदन स्पिरिट में बतौर बल्लेबाजी कोच और मेंटॉर काम करना, एक जाने-पहचाने सेटअप अप में काम करने जैसा है. इस टीम के कोच एंडी फ्लावर और क्रिकेट निदेशक मो बोबट के साथ वह आईपीएल में आरसीबी के लिए काम कर चुके हैं.

दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2025 में मेंटॉर के रूप में आरसीबी के लिए एंट्री की थी. उनका पहला सीजन ही यादगार बन गया. हेड कोच एंडी फ्लॉवर के साथ मिलकर आरसीबी को उन्होंने उसका पहला आईपीएल खिताब दिलवा दिया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

दिनेश कार्तिक को अंतरराष्ट्रीय टी20 और आईपीएल का लंबा अनुभव है. दिनेश ने भारत के लिए 60 टी20 मैचों की 48 पारियों में 142.62 की स्ट्राइक रेट से 686 रन बनाए. वहीं 2008 से 2024 के बीच आईपीएल करियर में खेले 257 मैचों की 234 पारियों में 22 अर्धशतक लगाते हुए 135.37 की स्ट्राइक रेट से 4,842 रन बनाए. आईपीएल में वह केकेआर की कप्तानी भी कर चुके हैं. आईपीएल के अलावा दिनेश कार्तिक साउथ अफ्रीका20 लीग में भी खेल चुके हैं.

(आईएएनएस एजेंसी से)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.