बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ विराट कोहली के दमदार शतक के चलते हार का मुंह देखने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम के लिए अब प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो चुके हैं. समीकरणों के तौर पर टीम अभी भी इस दौड़ से बाहर नहीं हुई है लेकिन भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि अब उसके पास अंतिम 4 में पहुंचने का कोई चांस नहीं बचा है. उन्होंने जियो हॉटस्टार पर बात करते हुए कहा कि उसकी उम्मीदें अब न के बराबर हैं.
पुजारा ने यहां बात करते हुए कहा, ‘केकेआर के लिए यह एक मुश्किल काम है. मुझे नहीं लगता कि वे प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई कर पाएंगे. संभावनाएं बहुत कम हैं. केकेआर के लिए जिस तरह से यह सीजन बीता है, अभी भी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है. यह सिर्फ प्लेऑफ तक पहुंचने की बात नहीं है. जब आप दौड़ में नहीं होते, तो आप अपने गौरव के लिए खेलते हैं. सीजन की शुरुआत केकेआर के लिए अच्छी नहीं रही थी. उन्होंने अब वापसी की है और सीजन का अंत शानदार तरीके से करना चाहेंगे.’
केकेआर की सीजन की यह छठी हार थी. इस हार के साथ ही उनका टॉप-4 में पहुंचने का सपना लगभग समाप्त हो चुका है. केकेआर अपने बचे 3 मैच जीतने के बाद भी शायद ही शीर्ष-4 में जा पाए. केकेआर फिलहाल 11 मैचों से 9 अंक लेकर 8वें स्थान पर है.
आरसीबी-केकेआर मैच की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी की शानदार 71 रन की पारी और रिंकू सिंह के नाबाद 49 रन की बदौलत 4 विकेट पर 192 रन बनाए थे.
विराट कोहली के 60 गेंदों पर बनाए नाबाद 105 रन की बदौलत आरसीबी ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 194 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया. विराट के अलावा देवदत्त पड्डिकल ने 39 रन बनाए. केकेआर की तरफ से विराट कोहली का एक कैच छूटा था, जो अंत में महंगा साबित हुआ और टीम के हाथ से मैच फिसल गया. केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर ने भी माना कि विराट का कैच छूटना मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा.
(आईएएनएस से)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.