सिर्फ एक ब्रांड की बॉल से खेला जाता है IPL
दुनिया की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को अगर रनों की खान कहा जाए तो गलत नहीं होगा. क्रिकेट में बल्लेबाज अपने मनपसंद ब्रांड के बैट से खेल सकते हैं. बस उसकी लंबाई और चौड़ाई नियमों के अनुकूल होनी चाहिए. लेकिन गेंद को लेकर ऐसा नहीं है. गेंद टूर्नामेंट का आयोजक यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) तय करता है.





