IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले हैरी ब्रूक का अजीब बयान- बोले, टूर्नामेंट जीतने के लिए परफेक्ट खेलने की जरूरत नहीं

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत से भिड़ने से पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि हमें यहां परफेक्ट खेल दिखाने की कोई जरूरत नहीं है. हम एकता, आत्मविश्वास और दबाव में भी शांत रहकर यहां तक पहुंचे हैं.

Published date india.com Published: March 4, 2026 7:52 PM IST
Harry Brook Batting
हैरी ब्रूक @ICC/x

भारत के खिलाफ गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलने को तैयार इंग्लैंड की टीम यहां ओवरकॉन्फिडेंस में भी दिख रही है. इस टूर्नामेंट में दो-दो बार की इन दोनों चैम्पियन टीमों ने मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक परफैक्ट खेल नहीं दिखाया है. लेकिन इंग्लिश कप्तान से जब पूछा गया कि उनकी टीम अब परफैक्ट खेल दिखाने को बेताब है तो उन्होंने कहा कि इसकी यहां जरूरत ही नहीं हैं. उन्होंने कहा कि हमारी टीम एकता, कॉन्फिडेंस और दबाव का बखूबी सामना करने की कला से यहां तक पहुंची है और ऐसे में इस टीम को अपना तीसरा खिताब जीतने के लिए ‘परफैक्ट खेल’ दिखाने की जरूरत नहीं है.

यह पूछने पर कि भारत को उसकी सरजमीं पर हराने के लिये क्या इंग्लैंड को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा, ब्रूक ने कहा, ‘नहीं , मुझे नहीं लगता कि यह टूर्नामेंट जीतने के लिए परफेक्ट गेम की जरूरत है.’

उन्होंने कहा, ‘अभी तक हम परफेक्ट मैच नहीं खेल पाए हैं लेकिन इसके बावजूद अच्छी जीत दर्ज की है. हम एकता, आत्मविश्वास और दबाव में भी शांतचित्त रहने के कारण यहां तक पहुंच पाए हैं.’

उन्होंने कहा, ‘मेजबान के खिलाफ इस ऐतिहासिक मैदान पर वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेलना हम में से अधिकांश के लिए सपना सच होने जैसा है. हम सभी काफी रोमांचित हैं.’ उन्होंने कहा, ‘हम आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे और अच्छी क्रिकेट खेलेंगे.’

इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड ग्रुप C मे था, जब पहले ही मैच में नेपाल ने उसे घेर लिया था. लेकिन फिर भी वह 4 रन से यह मैच जीत गया, जब नेपाल 185 रनों का पीछा करने उतरा था. हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ उसे 30 रनों की हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद उसने स्कॉटलैंड और इटली को आराम से पस्त कर सुपर 8 में जगह पक्की कर ली. इसके बाद सुपर 8 में उसने तीनों मैच आराम के साथ अपने नाम कर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली, जहां अब उसका मुकाबला भारत से है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.india.com/hindi-news/icc-mens-t20-world-cup-2026/

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.