ऋषि सुनक भी निकले विराट कोहली के फैन, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिला खास गिफ्ट

वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली के बल्ले से जमकर रन निकल रहे हैं. कोहली 594 रनों के साथ टूर्नामंट के टॉप रन स्कोरर बने हुए हैं.

Written by: Vanson Soral Edited by: Vanson Soral
Published: November 13, 2023, 6:55 AM IST

भारतीय क्रिकेट की पूरी दुनिया में धूम मची हुई है. भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी भी विराट कोहली के जबरा फैन है. इन विदेशियों में आम लोग ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े राजनेता और प्रधानमंत्री भी शामिल है. दरअसल, विराट कोहली के चाहने वालों में यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी शामिल है. यही वजह है कि भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दिवाली पर यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को विराट कोहली के ऑटोग्राफ वाला बल्ला भेंट किया.

फोटो वायरल

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें ऋषि सुनक और एस. जयशंकर बात करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान सुनक विराट कोहली के ऑटोग्राफ वाला एमआरएफ का बल्ला थामें हुए हैं.

दरअसल, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने रविवार को लंदन स्थित डाउनिंग स्ट्रीट में दिवाली पर चाय के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको जयशंकर की मेजबानी की. जयशंकर ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘दिवाली के दिन प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात करके खुशी हुई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं दीं. भारत और ब्रिटेन मौजूदा समय के दौरान संबंधों को नए सिरे से मजबूत करने में सक्रिय हैं.’’

उन्होंने प्रधानमंत्री सुनक और उनकी पत्नी को उनके गर्मजोशी भरे स्वागत और शानदार आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया. जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करने और ‘‘मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई गति’’ देने के उद्देश्य से ब्रिटेन के पांच-दिवसीय दौरे पर लंदन पहुंचे हैं.

(With PTI inputs)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.