पाकिस्तान दौरे के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, कप्तान बेन स्टोक्स की वापसी, दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी मौका

इंग्लैंड टीम को पाकिस्तान दौरे पर 3 टेस्ट मैच खेलने हैं. इस सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया.

Published date india.com Published: September 10, 2024 9:20 PM IST
england in india
पाकिस्तान दौरे के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा @ICC

नई दिल्ली. श्रीलंका के खिलाफ अपने घर में 2-1 से टेस्ट सीरीज जीतने वाली इंग्लैंड टीम ने मंगलवार को पाकिस्तान दौरे के लिए भी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. चोटिल बेन स्टोक्स की यहां वापसी हुई है, जो द हंड्रेड में चोटिल होने के चलते श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाए थे. पाकिस्तान में 3 टेस्ट मैच की इस सीरीज के लिए इंग्लिश टीम में दो अनकैप्ड खिलाड़ियों ब्रायडन कार्स और जॉर्डन कॉक्स को मौका मिला है. इसके अलावा सीनियर स्पिन गेंदबाज जैक लीच की टीम में वापसी हुई है, जो भारत दौरे के बाद से इंग्लिश टीम के लिए नहीं खेल पाए हैं.

ब्रायडन कार्स इंग्लैंड के उभरते हुए तेज गेंदबाज हैं. इस दौरे के लिए इंग्लैंड ने 6 तेज गेंदबाजों को मौका दिया है. गेंदबाज कार्स इंग्लैंड के लिए 14 वनडे और 3 T20I मैच खेल चुके हैं, जबकि बल्लेबाज कॉक्स ने अभी तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है.

इस टीम में कार्स के अलावा लेफ्टआर्म तेज गेंदबाज जोश हल, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टेस्ट में तीन विकेट अपने नाम किए थे. हल को इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज मार्क वुड के चोटिल होने के बाद मिली है, जो करीब एक साल से ज्यादा समय के लिए बाहर हो गए हैं.

इन दोनों के अलावा तेज गेंदबाजों की इस लिस्ट में गस एटकिन्सन, ऑली स्टोन, क्रिस वॉक्स और मैथ्यू पोट्स का नाम भी शामिल है. जैक क्राउली और बेन डकिट टीम में ओपनर्स के तौर पर हैं, जबकि उपकप्तान ओली पॉप नंबर 3 पॉजिशन के लिए चुने गए हैं. जेसी स्मिथ इसके अलावा स्पिन विभाग से लीच के साथ-साथ इस टीम में शोएब बशीर, रेहान अहमद का विकल्प है. इसके अलावा अनुभवी बल्लेबाज जो रूट भी स्पिन गेंदबाजी में टीम की खूब मदद करते हैं.

पाकिस्तान में होने वाली यह टेस्ट सीरीज 7 अक्टूबर से शुरू होगी, जो 28 अक्टूबर तक खेली जानी है. इस सीरीज के लिए फिलहाल जो 3 स्थान निर्धारित किए गए हैं- वे मुल्तान, कराची और रावलपिंडी हैं. हालांकि ऐसी भी चर्चाएं हैं कि पीसीबी इन टेस्ट मैचों के लिए वेन्यू बदल भी सकता है क्योंकि इन दिनों वह चैम्पियन्स ट्रॉफी के लिए अपने स्टेडियमों का नवीनीकरण करा रहा है, जिसके चलते इन मैचों के वेन्यू में बदलाव संभव है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पाकिस्तान दौरे के लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम:

बेन स्टोक्स (C), रेहान अहमद, गस एटकिन्सन, शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, जॉर्डन कॉक्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जोश हल, जैक लीच, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.