'ई साला कप नामडू....' पहली बार में ही RCB को IPL चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार ने भरी हुंकार

Written By: Ezaz Ahmad Updated by: Ezaz Ahmad
Updated Date:June 4, 2025 3:05 AM IST

'Ee sala cup namdu': जब आईपीएल चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार ने 18 साल के टीम के इंतजार के बाद कहा ‘ ई साला कप नामडू’ (इस साल कप हमारा है ) तो प्रशंसक खुशी से चीख उठे.

अहमदाबाद: जब आईपीएल चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार ने 18 साल के टीम के इंतजार के बाद कहा ई साला कप नामडू’ (इस साल कप हमारा है ) तो प्रशंसक खुशी से चीख उठे. लेकिन जब उन्होंने कहा , इसके सबसे ज्यादा हकदार विराट कोहली हैं ’ तो शोर कई गुना बढ गया.

Advertising
Advertising

रजत पाटीदार पहली बार RCB के कप्तान बने हैं और पहली बार में ही उन्होंने इस टीम को चैंपियन बना दिया. मैच के बाद पाटीदार ने कहा कि विराट कोहली सबसे ज्यादा इस जीत के हकदार थे क्योंकि वह 18 साल से इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं.

'आज मैं एक बच्चे की तरह सोऊंगा... मेरा दिल, मेरी आत्मा बेंगलुरु के लिए है... RCB के चैंपियन बनने के बाद Virat Kohli क्या बोले?

पाटीदार ने कहा, '' मेरे लिए यह खास है, विराट कोहली और सभी प्रशंसकों के लिए, जिन्होंने इतने साल तक टीम का साथ दिया, वे सभी इसके हकदार हैं. मेरे लिये यह बड़ा मौका है और मैने बहुत कुछ सीखा है । इसके हकदार सबसे ज्यादा विराट कोहली हैं.''

उन्होंने 17 रन देकर दो विकेट लेने वाले कृणाल पंड्या की तारीफ करते हुए कहा , '' कृणाल विकेट लेने वाला गेंदबाज है. जब भी विकेट चाहिये होते हैं, मैं उसे गेंद सौंपता हूं. सुयश और बाकी गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया.

विराट कोहली से लेकर क्रुणाल पांड्या तक..., RCB को IPL चैंपियन बनाने वाले 5 हीरोज- Photos

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने विराट कोहली (43) के बाद क्रुणाल पांड्या (4 ओवर में 17 रन और दो विकेट) की मैच विनिंग स्पेल के दम पर आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराकर पहली बार खिताब जीत लिया.

अपना चौथा फाइनल खेलने उतरी RCB का यह पहला आईपीएल खिताब है और इसके साथ ही टीम ने पिछले 18 साल के खिताबी सूखे को समाप्त कर दिया. RCB को इससे पहले 2009, 2011 और 2016 के फाइनल में जबकि पंजाब को 2014 के फाइनल में हार मिली थी.

अहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बेंगलुरू ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 190 रन का स्कोर बनाया और फिर पंजाब किंग्स को 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रनों पर रोक दिया.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें