Pak vs Eng, 2nd Test: इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग का ऐलान कर दिया है. दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार से मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. पहला मैच जीतकर इंग्लैंड की टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है.
इंग्लिश टीम ने दूसरे टेस्ट के लिए तेज गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood) को प्लेइंग इलेवन में वापस बुलाया है. वुड को चोटिल ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन की जगह चुना गया है. पहले मुकाबले में चोटिल होने के बाद लिविंगस्टोन पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं. उनके अलावा ऑली पोप को भी टीम में बरकरार रखा गया है और वे विकेट के पीछे की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.
वुड को टी20 विश्व कप के दौरान कूल्हे में चोट लग गई थी और इस वजह से वह पहले टेस्ट में नहीं खेल पाए थे.वुड अब कप्तान बेन स्टोक्स, जेम्स एंडरसन और ओली रॉबिन्सन के साथ पेस अटैक को मजबूती देंगे जबकि जैक लीच स्पिन विभाग की अगुआई करेंगे.
दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (WK), जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), विल जैक्स, ओली रॉबिन्सन, जैक लीच, मार्क वुडट जेम्स एंडरसन.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.