अफगानिस्तान के कप्तान बोले- यह हमारी पहली जीत है अभी कुछ और करेंगे सरप्राइज

इंग्लैंड पर अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत से उत्साहित हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि अगर हमारे बल्लेबाज हमारे स्पिनरों के लिए रन बनाएंगे तो हम किसी भी टीम पर भारी पड़ेंगे.

Published date india.com Updated: October 16, 2023 10:57 AM IST
Afghanistan Beat England in ODI World Cup 2023
ODI वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड को हराने के बाद अफगानिस्तान @Twitter

नई दिल्ली. वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) का सबसे बड़ा उलटफेर करने वाली अफगानिस्तान के कप्तान हशमुतल्लाह शाहिदी ने कहा कि वह और उनकी टीम इस टूर्नामेंट में कुछ और भी सरप्राइज करने को बेताब हैं. रविवार को उसने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड को 69 रनों से मात दी. इस बेहतरीन जीत के बाद आने वाले मैचों के लिए उसके हौसले बुलंद हैं. वर्ल्ड कप इतिहास में यह उसकी सिर्फ दूसरी ही जीत है. इससे पहले उसने साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को हराया था.

अफगानिस्तान के कप्तान शाहिदी ने इस जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ओपनिंग बल्लेबाजों की भी जमकर तारीफ की, जिनकी बदौलत उसने इंग्लैंड के सामने 285 रनों की चुनौती पेश की और उसके स्पिनरों को इंग्लैंड पर धावा बोलने का मौका मिला. रहमानुल्लाह गुरबाज (80) और इब्राहिम जादरान (28) ने ओपनिंग विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की.

यह भी पढ़ें- Rashid ने इंग्लैंड पर जीत के बाद जो कहा, वह बाकी टीमों के लिए चेतावनी की तरह है

इसके बाद उसका मिडल ऑर्डर का प्रदर्शन फीका रहा लेकिन निचले क्रम में उतरे इकराम अलीखिल ने 58 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को बखूबी आगे बढ़ाया. अंत के ओवरों में राशिद खान (23) और मुजीब उर रहमान (28) के उपयोगी योगदान देते हुए टीम का स्कोर 284 पहुंचाने में मदद की.

इसके बाद अफगान स्पिनरों ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को उधेड़कर रख दिया. टीम की इस जीत के बाद कप्तान शाहिदी ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं. टीम के सभी खिलाड़ी उत्साहित हैं. यह हमारे लिए सर्वश्रेष्ठ जीत है. अगले मैच के लिए टीम में शानदार कॉन्फिडेंस है और मुझे इस पर फख्र है.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

यह भी पढ़ें- पहली बार अफगानिस्तान के हाथों मिली मात से आहत दिखे Jos Buttler, कहा…

उन्होंने कहा, ‘हमारे ओपनर्स को इसका श्रेय जाता है. उन्होंने हमें शानदार शुरुआत दी थी लेकिन दुर्भाग्य से हमने पारी के बीच में बैक टू बैक विकेट गंवा दिए. ओपनरों को बहुत श्रेय जाता है. खासतौर से गुरबाज को.’

इसके बाद उन्होंने इस मैच में मौका मिलने वाले इकराम अलीखिल की तारीफ की, जिन्होंने नंबर 6 पर बैटिंग करते हुए शानदार हाफ सेंचुरी जमाई और टीम को 300 के करीब ले जाने का रास्ता तैयार किया.

अफगान कप्तान ने कहा, ‘इकराम हमारे साथ बीते 2 सालों से है और उसे बहुत ज्यादा मौके नहीं मिले हैं. लेकिन आज मुझे और कोच को उस पर भरोसा था और वह हमारे भरोसे पर खरे उतरे हैं.’

इस कप्तान ने कहा, ‘जब मैं बैटिंग पर था तो मुझे अहसास हो गया था कि यहां स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजों को मुश्किल हो रही है. मैंने ड्रेसिंग रूम में जाकर खिलाड़ियों को बता दिया था कि अगर हम यहां 280-290 का स्कोर बना देते हैं तो हमारे पास चांस है.’

उन्होंने कहा, ‘मैं कहना चाहता हूं कि हमारे पास भरोसा और प्रतिभा दोनों हैं लेकिन पिछले दो मैचों में हमने ठीक से खत्म नहीं किया. लेकिन हमारे पास भरोसा है. यह बस हमारी पहली जीत है. हम इस टूर्नामेंट में कुछ और (जीत) भी देख रहे हैं. यह बस पहली जीत है लेकिन आखिरी नहीं.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.