Eng Vs Ind Ben Stokes Ruled Out Of Fianl Test England Made Four Changes To Playing Xi
ENG vs IND: 5वें टेस्ट से पहले इंग्लैंड को तगड़े झटके, कप्तान बेन स्टोक्स समेत 4 खिलाड़ी प्लेइंग XI से बाहर
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 2-1 की बढ़त बनाए हुए इंग्लैंड के पास सीरीज पर कब्जा करने का मौका है. लेकिन बेहतरीन फॉर्म में चल रहे उसके कप्तान बेन स्टोक्स चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं, जबकि टीम को प्लेइंग XI में कुल 4 बदलाव करने पड़े हैं.
लंदन. भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी निर्णायक मोड़ पर खड़ी है. सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच से पहले मेजबान इंग्लैंड के पास 2-1 की बढ़त है और उसके पास सीरीज पर कब्जा करने का सुनहरा मौका है, जबकि भारत के पास यहां आखिरी टेस्ट जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर लाने का भी शानदार चांस है. लेकिन इससे पहले इंग्लैंड की टीम गहरे संकट में दिख रही है, जिसे गुरुवार से शुरू हो रहे इस टेस्ट में कप्तान बेन स्टोक्स बाहर हो गए हैं. स्टोक्स शानदार फॉर्म में हैं, जो तीसरे और चौथे टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे. स्टोक्स बॉलिंग और बैटिंग दोनों में ही अपनी छाप छोड़ रहे थे. स्टोक्स की गैर-मौजूदगी में ओली पोट टीम की कमान संभालते नजर आएंगे.
बेन स्टोक्स को चौथे टेस्ट के दौरान दाएं कंधे में चोट आई थी. इसके चलते उन्होंने इस टेस्ट में मैच के चौथे दिन खुद बॉलिंग से दूर रखा था. लेकिन मैच के 5वें दिन उन्होंने एक बार फिर बॉलिंग में खुद को इस्तेमाल किया और केएल राहुल के रूप में एक महत्वपूर्ण विकेट भी लिया. लेकिन अब 5वें मैच से पहले उनके कंधे की मांसपेशी टीयर चोट दिखाई दी है.
इस स्टार ऑलराउंडर के अलावा इंग्लिश टीम ने जोफ्रा आर्चर, ब्रायडन कार्स और 8 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले लियाम डॉसन को भी प्लेइंग XI से बाहर किया गया है. इंग्लैंड की टीम ने गस एटकिन्सन और जेमी ओवरटन को अपने पेस अटैक मजबूत करने के नजरिए से प्लेइंग XI में शामिल किया है. बैटिंग लाइन अप में बेन स्टोक्स की जगह नंबर 6 पर टीम ने जेकब बेथल को खिलाने का फैसला किया है.
जोफ्रा आर्चर ने इस सीरीज से 4 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है. उन्हें लॉर्ड्स और मैनचेस्टर टेस्ट में खेलने का मौका मिला, जहां वह शानदार लय में दिखाई दिए. लेकिन इंग्लैंड को इस साल के अंत में एशेज जैसी बड़ी टेस्ट सीरीज खेलनी है और इसलिए इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट आर्चर के वर्कलोड मैनेजमेंट का ख्याल रखना चाहता है और इसी लिहाज से उन्हें लगातार तीसरे टेस्ट मैच में खिलाने से टीम ने बचने का फैसला लिया है.
बता दें गुरुवार से केनिंग्टन ओवल में शुरू हो रहे इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी का जिम्मा एक बार फिर जैक क्राउली और बेन डकिट के पास ही होगा. नंबर पर युवा ओली पोप होंगे तो वहीं नंबर 4 पर उसके सबसे अनुभवी बल्लेबाज जो रूट टीम को संभालते दिखेंगे. नंबर 5 पर हैरी ब्रूक, 6 पर जेकब बेथल, नंबर 7 पर विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ, नंबर 8 पर क्रिस वोक्स दिखाई देंगे. इसके बाद इंग्लैंड के पेस अटैक में गस एटकिन्सन, जेमी ओवरटन और जोश टंग जैसे तीन युवा तेज गेंदबाज भारत के खिलाफ चुनौती पेश करने की कोशिश करेंगे.
इंग्लैंड vs भारत- 5वें और अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड की प्लेइंग XI
जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप (C), जो रूट, हैरी ब्रुक, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (WK), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन, जोश टंग.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.