भारत की हार से X की पिच पर शुरू हुई स्लेजिंग- माइकल वॉन ने पूर्व क्रिकेटर को चिढ़ाया तो मिला तगड़ा जवाब

लीड्स टेस्ट में जब भारत मजबूत स्थिति में होने के बावजूद मैच हार गया तो इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर से मौज ली. जाफर भी जवाब देने के लिए तैयार थे...

Published date india.com Published: June 26, 2025 10:17 AM IST
Michael Vaughan
माइकल वॉन, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान @X

नई दिल्ली. इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया को सीरीज के पहले ही टेस्ट में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम मैच के चौथे दिन तक मजबूत स्थिति में थी, जब उसने लीड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के सामने 371 रनों की कड़ी चुनौती पेश की थी. मैच के आखिरी दिन टीम इंडिया को 350 रन बचाने थे, जिसमें वह फेल हो गई. भारत की इस हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन बहुत ही खुश दिखाई दिए और उन्होंने सोशल मीडिया पर भारत के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज को ट्रोल करने की कोशिश की. लेकिन वॉन को शायद पलटवार का अंदाजा नहीं था.

वॉन ने एक्स पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर को भारतीय टीम की हार के लिए टैग तो कर दिया लेकिन उन्हें जाफर ने तगड़ा जवाब देकर हिला जरूर दिया है. भारत के मैच हारने के बाद वॉन ने अपने एक्स अकाउंट से वसीम जाफर को टैग करते हुए पोस्ट किया, ‘शाम की नमस्ते वसीम जाफर. उम्मीद करता हूं आप ठीक होंगे. #1-0.’

वॉन ने 1-0 लिखते ही अपने इरादे साफ कर दिए कि आखिर वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की हार पर जाफर से मौज ले रहे हैं और उन्होंने 5 टेस्ट की सीरीज के पहले मैच के बाद स्कोर लाइन बताई है कि अब उनकी टीम 1-0 से आगे हो गई है. लेकिन वसीम जाफर का पलटवार अभी बाकी था और उन्होंने वॉन को तुरंत ही आईना दिखाने में देर नहीं लगाई.

जाफर ने वॉन को रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘मुझे खुशी है कि एक युवा टीम से आपको ऐसी चिंता हो रही है. इस जीत का लुत्फ लो माइकल, हम वापसी करेंगे. #ENGvIND.’ जाफर ने बता दिया कि भारतीय टीम वहां सिर्फ मौसम का लुत्फ लेने नहीं पहुंची है. युवा खिलाड़ियों से सजी यह टीम फाइटबैक करेगी और सीरीज में वापसी भी करेगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

लेकिन वॉन फिलहाल इंग्लैंड की इस जीत का पूरा लुत्फ ले रहे हैं और उन्होंने वसीम के साथ आगे स्लेजिंग करते हुए जवाब दिया, ‘अब यह 4-0 भी संभव है वसीम’ और इसके बाद उन्होंने आंख मारकर खिलखिलाने वाला इमोजी भी शेयर किया है, जिसके मायने साफ हैं कि वह भारतीय टीम के हाल पर फुल मौज ले रहे हैं. बता दें सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम में 2 जुलाई से खेला जाएगा. भारतीय टीम इस टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज में वापसी की कोशिश करेगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.