ENG vs PAK: इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान के लिए खुशखबरी, कनकशन के बाद पहली बार नेट्स में उतरे शादाब खान

सेमीफाइनल की रेस में बरकरार पाकिस्तान क्रिकेट टीम 11 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड का सामना करेगी जो पहले ही विश्व कप से बाहर हो चुकी है.

Published date india.com Published: November 8, 2023 9:51 PM IST
Pakistan's Shadab Khan and teammates during a practice session
अहमदाबाद, 12 अक्टूबर (एएनआई): गुरुवार को अहमदाबाद में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारत के खिलाफ मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान पाकिस्तान के शादाब खान और टीम के साथी. (एएनआई फोटो)

पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान (Shadab Khan) सिर में लगी चोट से उबरकर वापसी के लिए तैयार दिख रहे हैं जबकि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले विश्व कप मैच से पहले कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अभ्यास सेशन में जमकर पसीना बहाया. पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने दो दिन तक कोलकाता घूमने के बाद बुधवार की शाम को तीन घंटे तक अभ्यास सेशन में हिस्सा लिया. सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखने के लिए उसे इंग्लैंड के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

Also read: खत्म नहीं हुआ है इस भारतीय गेंदबाज का करियर, जल्द ही टीम इंडिया में होगी वापसी

शादाब ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में चोटिल होने के बाद पहली बार गेंदबाजी की. यह 25 साल का बल्लेबाज फील्डिंग करते समय गिर गया था और उनके सिर में चोट लगी थी. इसके कारण वह बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले दो मैच में नहीं खेल पाए थे. शादाब ने अभ्यास सेशन के दौरान अपनी पूरी क्षमता से गेंदबाजी की और उसके बाद बल्लेबाजी का भी अभ्यास किया.

बाबर के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं होने के कारण पाकिस्तान को बल्लेबाजी में जूझना पड़ा है. उन्होंने अभी तक आठ पारियों में चार अर्धशतक लगाए हैं लेकिन वह अपनी किसी भी अच्छी शुरुआत को शतक में नहीं बदल पाए हैं. यही वजह है कि उन्होंने विश्व रैंकिंग में अपना नंबर एक स्थान गंवा दिया है.

Also read: टीम इंडिया पर चीटिंग का आरोप लगाने वाले हसन रजा को मोहम्मद शमी का करारा जवाब- अपने वसीम अकरम पर यकीन नहीं

बाबर बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब दिख रहे हैं और इसलिए उन्होंने नेट पर सबसे अधिक समय बिताया और विशेषकर तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का सामना किया. उन्होंने स्पिनरों के खिलाफ स्वीप शॉट भी लगाए ताकि वह आदिल राशिद (Adil Rashid) और मोईन अली (Moeen Ali) का डटकर सामना कर सकें. पसलियों में दर्द के कारण एमआरआई करने वाले तेज गेंदबाज हारिस रऊफ (Haris Rauf) ने भी अभ्यास सेशन के दौरान अपनी पूरी क्षमता से गेंदबाजी की.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source


पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच शनिवार को होने वाला मैच नए विकेट पर खेला जाएगा जिस पर अभी तक विश्व कप का कोई मैच नहीं खेला गया है. बंगाल क्रिकेट संघ के क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने इसे बल्लेबाजों के लिए अनुकूल विकेट करार दिया.

उन्होंने कहा, ‘‘इस विकेट से स्पिनरों को भी मदद मिलेगी और ओस के कारण इसका व्यवहार थोड़ा भिन्न होगा. मैं पक्के तौर पर नहीं कह सकता कि इस पर कितनी घास रखी जाएगी क्योंकि मैच होने में अभी थोड़ा समय है.’’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.