लंदन: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने बुधवार से ओल्ड ट्रैफर्ड में श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है. मेजबान टीम ने अपनी एकादश में दो बदलाव किया है. जैक क्राउली की जगह डैन लॉरेंस को टीम में शामिल किया गया है जबकि बेन स्टोक्स की जगह मैथ्यू पॉट्स को जगह दी गई है.
डैन लॉरेंस अपने करियर में पहली बार ओपनिंग करेंगे. उनके साथ बेन डकेट पारी का आगाज करेंगे. जैक क्राउली और बेन स्टोक्स चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं. लॉरेंस पिछले कुछ समय से टेस्ट टीम में इंग्लैंड के लिए अतिरिक्त बल्लेबाज़ है. उन्होंने अपना पिछला टेस्ट 2022 में खेला था.
बेन स्टोक्स की जगह ओली पोप टीम को टीम की कमान सौंपी गई है जबकि हैरी ब्रूक्स को उप-कप्तान बनाया गया है. ब्रूक ने द हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की कप्तानी की है. उनकी टीम नॉकआउट में जगह बनाने से चूक गई और प्वॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर रही.
लॉरेंस ने इससे पहले अपने 11 टेस्ट मैचों में से किसी भी मैच में इंग्लैंड के लिए ओपनिंग नहीं की है. साल 2021 में उन्होंने भारत के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी. उनके नाम चार अर्धशतक दर्ज है. उन्होंने इस साल सरे में काउंटी चैंपियनशिप की शानदार शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने अब तक दो शतक बनाए हैं.
उनके अलावा स्टोक्स की जगह टीम में शामिल किए गए मैथ्यू पॉट्स ने इंग्लैंड के लिए छह टेस्ट मैच खेले हैं. 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले मैथ्यू पॉट्स ने अब तक 23 विकेट चटकाए हैं. इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच ये सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में श्रीलंका की टीम चौथे और इंग्लैंड की टीम सातवें नंबर पर हैं.
Two changes 🔄
We’ve named our XI for the first Test against Sri Lanka 🏏#ENGvSL | #EnglandCricket
— England Cricket (@englandcricket) August 19, 2024
पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11: डैन लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक (उप-कप्तान), जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मैथ्यू पॉट्स, मार्क वुड, शोएब बशीर.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.