
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
एंटीगा: कप्तान बनते ही लियाम लिविंगस्टोन ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है. लिविंगस्टोन की तूफानी शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हरा दिया. इस धमाकेदार जीत के बाद इंग्लैंड ने सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है. वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 328 रन का स्कोर बनाया. लेकिन इंग्लैंड ने 47.3 ओवर ही में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
लिविंगस्टोन ने ठोका तूफानी शतक
329 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने 160 रन के स्कोर तक अपने चार विकेट खो दिए थे. लेकिन इसके बाद कप्तान लिविंगस्टोन ने सैम कुरेन के साथ पांचवें विकेट के लिए 107 गेंदों पर ही 140 रनों की साझेदारी करके टीम को शानदार जीत दिला दी. लिविंगस्टोन ने 85 गेंद में नाबाद 124 रनों की शतकीय पारी खेली.
लिविंगस्टोन ने अपनी मैच विनिंग पारी के दौरान 9 छक्के और 5 चौके लगाए. उन्होंने सिर्फ 77 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया. वनडे में उनका यह पहला शतक है. लिविंगस्टोन के अलावा फिल साल्ट ने 59 गेंद में 59 रन, जेकब बेथल ने 57 गेंद में 55 रन और सैम करन ने 55 गेंदों पर 55 रनों की अहम पारी खेली.
कप्तान शाई होप का शतक गया बेकार
इससे पहले, वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने 127 गेंद में 117 रनों की कप्तानी पारी खेली. उन्होंने 127 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्के लगाए. उनके अलावा केसी कार्टी ने 77 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के के सहारे 71 रनों का योगदान दिया जबकि शेफरन रदरफोर्ड ने 36 ने 54 रनों की पारी खेली.
वनडे क्रिकेट में 37 साल बाद दोहराया गया करिश्मा
इंग्लैंड के कप्तान लियाम लिविंगस्टोन ने इस मैच में अपने नौ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया. वनडे क्रिकेट इतिहास में 37 साल बाद ऐसा देखने को मिला जब किसी टीम ने अपने 9 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है. इससे पहले 1987 वनडे विश्व कप में देखने को मिला था जब इंग्लैंड के कप्तान माइक गेटिंग ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में 9 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया था.
इंग्लैंड के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में चार ही गेंदबाजों को सफलता मिल पाई. मेहमान टीम के लिए जॉन टर्नर और आदिल राशिद ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि जोफ्रा आर्चर और लियाम लिविंगस्टोन ने एक-एक सफलता मिली.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.