Pakistan vs England: पानी ने पाकिस्तान को रुला डाला, मैच रद्द होने के बाद टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर!

England Women vs Pakistan Women: बारिश रूकती नहीं देखकर मैच आखिर में रद्द कर दिया गया जिससे पाकिस्तान की सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने की उम्मीदों पर भी लगभग पानी फिर गया. यह टूर्नामेंट का तीसरा मैच था जो बारिश के कारण रद्द हुआ है.

Published date india.com Published: October 15, 2025 11:38 PM IST
England vs Pakistan ICC Women's World Cup 2025, Live Cricket Score, ENG-W vs PAK-W, ENG-W vs PAK-W Live cricket scores,

कोलंबो: पाकिस्तान के पास इंग्लैंड पर पहली जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका था लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण उसे आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के मैच में बुधवार को चार बार की चैम्पियन टीम के साथ अंक बांटने पड़े.

कप्तान फातिमा सना के चार विकेट की मदद से पाकिस्तान ने पिच से मिल रही उछाल और मूवमेंट का फायदा उठाते हुए इंग्लैंड को बारिश के कारण प्रति टीम 31 ओवर के मैच में नौ विकेट पर 133 रन पर रोक दिया था.

जवाब में डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर पाकिस्तान को 113 रन का संशोधित लक्ष्य मिला. सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली (नौ) और ओमाइमा सोहेल (19) ने अच्छी शुरूआत करते हुए 6 . 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 34 रन बना लिये थे.

10 विकेट लेकर पाकिस्तान के नोमान अली ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, शोएब अख्तर का महारिकॉर्ड भी ध्वस्त

बारिश रूकती नहीं देखकर मैच आखिर में रद्द कर दिया गया जिससे पाकिस्तान की सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने की उम्मीदों पर भी लगभग पानी फिर गया. यह टूर्नामेंट का तीसरा मैच था जो बारिश के कारण रद्द हुआ है. इससे पहले श्रीलंका और आस्ट्रेलिया और श्रीलंका और न्यूजीलैंड का मैच भी बारिश में धुला था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पाकिस्तान टूर्नामेंट में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सका है और तीन हार के बाद तालिका में सबसे नीचे है. उसके पास एकमात्र अंक है और अब उसे न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका से खेलना है. दूसरी ओर इंग्लैंड सात अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया. आस्ट्रेलिया के भी सात अंक है लेकिन उसका रनरेट प्लस 1.35 है जबकि इंग्लैंड का प्लस 1.86 है.

इससे पहले, गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के लिये फातिमा ने 27 रन देकर चार और बायें हाथ की स्पिनर सादिया इकबाल ने 16 रन देकर दो विकेट लिये. इंग्लैंड ने 25 ओवरों के बाद सात विकेट 79 रन पर गंवा दिये थे जब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा.

PAK vs SA: पाकिस्तान ने वर्ल्ड चैंपियन को हराकर रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका का लगातार 10 मैच जीतने का विजयक्रम तोड़ा

साढे तीन घंटे के विलंब के बाद मैच प्रति टीम 31 ओवर का कर दिया गया. इंग्लैंड के लिये चार्लोट डीन (33) और एमिली अरलोट (18) ने बाकी छह ओवरों में 54 रन की साझेदारी करके इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

इससे पहले. डायना बेग ने दूसरे ही ओवर में टैमी ब्यूमोंट को आउट करके पाकिस्तान को शानदार शुरूआत दी. फातिमा ने शीर्षक्रम को नेस्तनाबूद करते हुए एमी जोंस (आठ), नेट स्किवेर ब्रंट (चार) और कप्तान हीथर नाइट (18) को सस्ते में आउट किया.

सादिया इकबाल ने इसके बाद बायें हाथ की स्पिन गेंदबाजी का कमाल दिखाते हुए एम्मा लैंब और सोफिया डंकली (11) को आउट किया. दोनों बाद डीआरएस लिया गया था और फैसला गेंदबाज के पक्ष में रहा. रमीन शमीम ने एलिस कैपसी (16) को पगबाधा आउट किया.

चार बार की चैम्पियन टीम ने 117 डॉट गेंदें खेली. खेल शुरू होने के बाद डीन ने तीन और अरलोट ने दो चौके लगाये. डीन आखिरी ओवर में फातिमा की गेंद पर आउट हुई जो उनका चौथा विकेट था

(एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.