EnglishHindi

करीबी मुकाबले में हारी टीम इंडिया, इंग्लैंड ए महिला टीम ने टी-20 सीरीज पर किया कब्जा

भारत ए महिला टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 101 रन पर ढेर हो गई थी, इंग्लैंड ए महिला टीम ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

Updated: December 3, 2023, 7:47 PM IST

इस्सी वोंग की पारी से इंग्लैंड ए महिला टीम ने भारत ए महिला टीम को तीसरे टी-20 मैच में दो विकेट से करीबी मुकाबले में हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है. रविवार को खेले गए मैच में भारत ए महिला टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 101 रन पर ढेर हो गई थी, इंग्लैंड ए महिला टीम ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस्सी वोंग 28 रन बनाकर नाबाद रहीं. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी दिया गया.

इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. उमा छेत्री (21 रन), दिशा (20 रन) और मोनिका पटेल (11 रन) को छोड़कर टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. भारतीय टीम 19.2 ओवर में 101 रन पर ढेर हो गई. कप्तान मिन्नू मनी (08), जी त्रिशा (07), कनिका आहूजा (03 रन) बड़ी पारी नहीं खेल सकीं. इंग्लैंड के लिए वोंग के अलावा गोर्डन, मैडी विलियर्स और लौरेन फाइलर ने दो-दो विकेट लिये.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 19.1 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इंग्लैंड के लिए कप्तान हॉली आर्मिताज ने 28 गेंद में 27 रन जबकि सेरेन स्माले ने 18 रन का योगदान दिया. इंग्लैंड की टीम ने एक समय 16 ओवर में 81 रन के स्कोर पर आठ विकेट गंवा दिए थे,  श्रेयंका पाटिल ने एक ही ओवर में मेडन के साथ दो विकेट लिए, जिससे मैच रोमांचक हो गया था, मगर इस्सी वोंग ने नाबाद 28 रन और क्रिस्टी जॉर्डन ने नाबाद 10 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड को जीत दिला दी. वोंग ने क्रिस्टी गोर्डन के साथ नौवें विकेट के लिए 23 रन की अटूट साझेदारी की. भारत की तरफ से श्रेयंका पाटिल ने चार ओवर में एक मेडन के साथ 13 रन देकर दो विकेट लिए.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.