दो भाई इंग्लैंड टीम में स्टार तो यह खिलाड़ी जिम्बाब्वे क्रिकेट में मचा रहा तहलका, अफगानिस्तान पर 232 रनों की बढ़त

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन और टॉम करन के भाई बेन करन जिम्बाब्वे की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है.

Published date india.com Published: October 22, 2025 9:57 AM IST
Ben Curran Zim
बेन करन, जिम्बाब्वे @Instagram

इंटरनेशनल क्रिकेट में करन बंधुओं का जलवा लगातार मजबूत हो रहा है. दो भाई- सैम और टॉम करन इंग्लैंड टीम का हिस्सा हैं, जबकि उनके छोटे भाई बेन करन इंग्लैंड की राह छोड़कर जिम्बाब्वे आ गए, जहां से वह टेस्ट और वनडे क्रिकेट में पदार्पण कर चुके हैं. अपने करियर का 8वां टेस्ट खेल रहे बेन ने मंगलवार को अफगानिस्ताान के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़कर जिम्बाब्वे को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है.

हरारे टेस्ट में मेजबान जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को पहले बैटिंगा का न्योता दिया था. लेकिन पूरी अफगान टीम सिर्फ 127 रनों पर सिमट गई. इस एकमात्र टेस्ट में जिम्बाब्वे की टीम ने बेन करन के शानदार शतक की बदौलत अपनी पहली पारी में 359 रन बनाए और 232 रनों की बढ़त हासिल की. बता दें अब बेन करन अपने परिवार में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में टेस्ट और वनडे में शतक है. उनके पिता भी जिम्बाब्वे की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में खेले हैं.

करन बंधुओं के सबसे छोटे भाई बेन करन ने यहां 256 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 121 रन की पारी खेली. इन तीन भाइयों में सैम और टॉम तो इंग्लैंड की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल रहे हैं, जबकि छोटे भाई ने नॉर्थहैम्प्टनशायर के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलने के बाद जिम्बाब्वे का रुख कर लिया और अपने पिता की तरह इस देश से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखे. इन तीनों भाइयों के पिता केविन करन ने जिम्बाब्वे की ओर से 11 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले थे. वह भी ऑलराउंडर क्रिकेटर ही थी, जिन्होंने 1983 से 1987 के बीच खेले अपने वनडे करियर में 287 रन और 9 विकेट अपने नाम किए.

हरारे टेस्ट की बात करें तो मंगलवार को मैच के दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक अफगानिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिए थे. इब्राहिम जादरान (25*) और गुरबाज (7*) रन बनाकर नाबाद हैं. अब्दुल मलिक 2 रन बनाकर आउट हुए. इससे पहले जिम्बाब्वे की ओर से बेन के शतक के अलावा सिकंदर रजा ने 88 गेंद पर 65 रन की पारी खेली. निक वालेच ने 49, ब्रैंडन टेलर ने 32, और ब्रैड इवांस ने नाबाद 35 रन की पारी खेली.

अफगानिस्तान के लिए जियाउर रहमान ने 7, इस्मत आलम ने 2, और शराफुद्दीन अशरफ ने 1 विकेट लिए. इससे पहले अफगानिस्तान की पहली पारी 127 रन पर समाप्त हुई थी. रहमानुल्लाह गुरबाज ने 37 और अब्दुल मलिक ने 30 रन बनाए. जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने 5, ब्लेसिंग मुजरबानी ने 3, और तिनाका चिवांगा ने 1 विकेट लिए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.