Ashes 2025: सिडनी टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने घोषित की 12 सदस्यीय टीम, 11 में से कौन होगा बाहर

इंग्लैंड ने एशेज के 5वें और अंतिम टेस्ट मैच के लिए स्पिनर शोएब बशीर और सीमर मैथ्यू पॉट्स को शामिल किया है. टीम पिच की स्थिति देखकर इनमें से किसी एक को बाहर बिठा सकती है.

Published date india.com Published: January 2, 2026 2:01 PM IST
Ashes smith vs stokes
एशेज टेस्ट का 5वां मैच @x.com

एशेज सीरीज में खेले जाने वाले 5वें और अंतिम टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI के लिए 12 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है. यह टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा, जो 4 जनवरी यानी रविवार से शुरू होगा. इस मैच के लिए स्पिनर शोएब बशीर और मैथ्यू पॉट्स को शामिल किया गया है, जबकि मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली टीम से सिर्फ गस एटकिन्सन गैर मौजूद है, जो हैम्स्ट्रिंग इंजरी के चलते बाहर हुए हैं.

इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम 1-3 से पिछड़ी हुई है. यह सीरीज और एशेज ट्रॉफी जीतने से वह एक बार फिर चूक गई है. उसने आखिरी बार 2015 में इस सीरीज पर कब्जा जमाया था. इसके बाद से 2017-18 में उसने यह ट्रॉफी गंवाई तो दोबारा अब तक हासिल नहीं कर पाई है.

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘शोएब बशीर और मैथ्यू पॉट्स शामिल- हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें और आखिरी टेस्ट के लिए 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है.’ बता दें इंग्लैंड ने यहां 12 सदस्यीय टीम की घोषणा पिच का हाल देखते हुए की है.

वह इन 12 में से अंतिम 11 की घोषणा पिच की अंतिम स्थिति देखने के बाद करेगा. अगर ऑस्ट्रेलिया ने यहां पारंपरिक पिच बनाई तो फिर शोएब बशीर खेलेंगे क्योंकि सिडनी में टेस्ट मैच लंबा खिंचने पर स्पिनर को मौका मिलता है.

वहीं अगर यह पिच पिछले साल की तरह हरी घास से भरपूर रहती है, जैस साल 2025 में भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के दौरान दी गई थी, तब तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा था और वह टेस्ट सिर्फ 3 दिन में अपने अंजाम पर पहुंच गया था और तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को मात दी थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अगर कंगारू यहां पर भी हरी घास वाली पिच छोड़ते हैं तो फिर बशीर की बजाए मैथ्यू पॉट्स उस टेस्ट मैच में खेलते नजर आएंगे.

5वें एशेज टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम:

बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, जैक क्राउली, बेन डकिट, विल जैक्स, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टॉन्ग.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.